Monday, September 28, 2026
Home Madhya Pradesh Reva News : भाजपा सांसद ने भाजपा विधायक के दादा पर लगाए...

Reva News : भाजपा सांसद ने भाजपा विधायक के दादा पर लगाए गंभीर आरोप,जीतू पटवारी ने किया पोस्ट

Reva News
Reva News

Reva News : रीवा : रीवा में भाजपा सांसद ने भाजपा विधायक के दादा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। देश भर में लगातार बोर्ड चोरी का मुद्दा चल रहा है। इधर रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा के एक बयान ने फिर से राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले सांसद एक बार फिर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्रीनिवास तिवारी को लेकर वोट चोरी का बयान देकर सुर्खियों में आ गए हैं।

Reva News : जिसमें सांसद जनार्दन मिश्रा ने कहा है कि श्रीनिवास तिवारी के जमाने में एक घर में 1000 वोट होते थे। यह बात उन्होंने लगभग दो बार दोहराई। इसके साथ ही उन्होंने यह भी दावा किया कि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और रीवा के कद्दावर नेता रह चुके श्रीनिवास तिवारी फर्जी वोटिंग से चुनाव जीतते थे।

Reva News : वैसे यह पहली बार नहीं है जब सांसद जनार्दन मिश्रा पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्रीनिवास तिवारी पर बयान देकर सुर्खियों में आए हैं। उन्होंने इससे पहले भी पूर्व विधानसभा अध्यक्ष को लेकर बयान दिया था कि उनके जमाने में गड्ढों में सड़क हुआ करती थी।

 

Reva News : जिसके बाद पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्रीनिवास तिवारी के पोते भाजपा विधायक सिद्धार्थ तिवारी ने दिवंगत व्यक्ति के बारे में लगातार टिप्पणी को अशोभनीय बताते हुए सांसद के खिलाफ पार्टी फोरम में शिकायत की थी।

Reva News : भाजपा सांसद ने फिर भाजपा विधायक के बयान पर पलटवार हुए श्रीनिवास तिवारी को आतंक और लूट की राजनीति करने वाला बताया था। रीवा से भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा के बयान पर उनकी ही पार्टी के विधायक सिद्धार्थ तिवारी नाराज हो गए थे। विधायक सिद्धार्थ ने कहा था कि अगर मुझसे व्यक्तिगत दिक्कत है तो सांसद मुझे बताएं, मेरे स्वर्गीय दादा को टारगेट करना बंद करें।

Reva News : इस विवाद की शुरुआत 2024 में शहर के सुभाष चौराहे पर ओवब्रिज के लोकार्पण कार्यक्रम में हुई थी। जब सांसद ने कहा कि ‘अगर आज शहर की सड़क में एक गड्डा होता है तो अखबार की सुर्खियां बन जाती हैं। लेकिन, कभी यहां की सड़कों पर गड्ढे ही गड्ढे हुआ करते थे। तब यहां के नेता श्रीनिवास तिवारी हुआ करते थे। वे यहां सर्वे-सर्वा माने जाते थे। जबकि, वे अपने जीवन में एक गड्डा तक नहीं भरवा पाए। फिर भी उन्हें दइयू (भगवान) कहा जाता था। उनके लिए एक विशेष नारा भी दिया जाता था।’

Reva News : भाजपा विधायक, सांसद के बयान से क्यों नाराज हुए थे ?

Reva News : विधायक सिद्धार्थ तिवारी, रीवा से कांग्रेस के कद्दावर नेता व मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष रहे श्रीनिवास तिवारी के पोते हैं। श्रीनिवास तिवारी की गिनती आज भी रीवा के सबसे लोकप्रिय नेताओं में की जाती है। उनका निधन 19 जनवरी 2018 को 91 वर्ष की आयु में हुआ था।

Reva News : सिद्धार्थ तिवारी 18 अक्टूबर 2023 को कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। राजनैतिक जानकारों का मानना था कि सिद्धार्थ ने बहुत आसानी से खुद को भाजपा की रीति-नीति में ढाल लिया।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here