HomeMadhya PradeshBaba Mahakal : देसी ओर विदेशी फूलों से महक उठा महाकाल मंदिर......

Baba Mahakal : देसी ओर विदेशी फूलों से महक उठा महाकाल मंदिर… योगी बाबा बमबमनाथ समिति ने 20 क्विंटल फूलों से सजाया, देखें वीडियो

Date:

Related stories

Baba Mahakal : उज्जैन। सावन-भादो माह की अंतिम और भव्य सवारी से पहले, बाबा महाकाल का पूरा मंदिर परिसर फूलों की मनमोहक खुशबू से महक उठा है। शाम निकलने वाली सवारी के लिए, गर्भगृह से लेकर पूरे मंदिर प्रांगण को श्री योगी बाबा बमबमनाथ समिति द्वारा विशेष रूप से सजाया गया है।

Baba Mahakal : श्री योगी बाबा बमबमनाथ गब्बर बाबा एवम धर्मेंद्र जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष 20 से अधिक सदस्यों की टीम ने दो दिनों की कड़ी मेहनत के बाद, थाईलैंड और कोलकाता से लाए गए 20 क्विंटल से अधिक फूलों और पत्तियों से मंदिर को सजाया है।

यह अद्भुत पुष्प सज्जा शमशान में विराजित योगी बम बम नाथ महाराज सेवा समिति द्वारा प्रतिवर्ष की जाती है। इस दिव्य सजावट ने मंदिर की भव्यता को और बढ़ा दिया है, जिससे यहां आने वाले हर भक्त को एक अनूठी अनुभूति हो रही है। बाबा महाकाल की यह अंतिम सवारी पारंपरिक धूमधाम और श्रद्धा के साथ निकाली जाएगी, जिसमें लाखों भक्तों के शामिल होने की उम्मीद है।

इस भव्य आयोजन से पहले, फूलों से सजे मंदिर का यह नजारा भक्तों के लिए एक विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। श्री सोमवार नाथ जी, श्री अचलनाथ जी, श्री गब्बर बाबा, मुन्ना चौहान एवं गौरव भैया महाराष्ट्र और समस्त श्री योगी बाबा बम बम नाथ सेवा समिति उज्जैन चक्रवर्ती श्मशान घाट के भक्तों ने सेवा दी।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here