Thursday, March 26, 2026
30.1 C
Raipur

TOP 10 News Today 17 Aug 2025 : निशाने पर आज : कठुआ में बादल फटने से तबाही, कलयुगी बेटे ने मां से किया दुष्कर्म, शिबू सोरेन के संस्कार भोज में उमड़ा जनसैलाब दाल-चावल से लेकर मटन-मछली तक परोसे गए, यूट्यूबर एल्विश यादव के घर पर हमला, राहुल गांधी को चुनाव आयोग की चुनौती…समेत देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें

TOP 10 News Today 17 Aug 2025

1 . कठुआ में बादल फटने से तबाही

Kathua : जम्मू-कश्मीर | जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में भारी बारिश और बादल फटने के चलते तबाही मच गई है। जोध घाटी, चंदरह भेड़ बलोरे, बगरा जंगलोते और दिलवान हटली लखनपुर सहित कई इलाकों में अचानक पानी और मलबे के तेज सैलाब ने लोगों की जिंदगी खतरे में डाल दी। इस आपदा में अब तक सात लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि छह लोग सुरक्षित बाहर निकाले गए हैं।

2 . कलयुगी बेटे ने मां से किया दुष्कर्म

Crime News : नई दिल्ली। इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला राजधानी दिल्ली से सामने आया है। हौज काजी इलाके में एक 39 वर्षीय युवक को अपनी ही मां से दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पीड़िता ने थाने पहुंचकर जो आपबीती सुनाई, उसने हर किसी को झकझोर दिया। जानकारी के मुताबिक पीड़िता जुलाई के अंत में अपने पति और बेटी के साथ सऊदी अरब तीर्थयात्रा पर गई थीं। इसी दौरान आरोपी बेटा बार-बार पिता को फोन करके मां पर चरित्रहीनता के आरोप लगाता रहा और पिता पर तलाक देने का दबाव डालता रहा।

3 . शिबू सोरेन के संस्कार भोज में उमड़ा जनसैलाब, दाल-चावल से लेकर मटन-मछली तक परोसे गए

झारखंड | झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और दिशोम गुरु शिबू सोरेन के संस्कार भोज में लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा। नेमरा गांव में आयोजित इस भव्य आयोजन में न सिर्फ झारखंड के 24 जिलों से, बल्कि बिहार, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल से भी श्रद्धालु पहुंचे। प्रशासन ने अनुमान लगाया कि दो लाख से अधिक लोग संस्कार भोज में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन स्वयं मौजूद रहे। उन्होंने अतिथि और आमजन दोनों से मिलकर भोजन और व्यवस्थाओं का हाल जाना। भोज के लिए विशेष पंडाल तैयार किए गए थे, जहां एक बार में 5000 लोग बैठकर भोजन कर सकते थे।भोजन में कुल 12 व्यंजन परोसे गए – दाल, चावल, पूड़ी, आलू-परवल की सब्जी, मिक्स वेज, मछली फ्राई, मटन, दही, रसगुल्ला, गुलाब जामुन, बूंदी, पापड़ और सलाद। साथ ही, गुरुजी की पसंदीदा पकौड़ी भी खास तौर पर बनाई गई। शाकाहारी और मांसाहारी दोनों तरह के आगंतुकों के लिए अलग-अलग व्यवस्था रही।

4 . यूट्यूबर एल्विश यादव के घर पर हमला

यूट्यूबर एल्विश यादव : गुरुग्राम (हरियाणा)। बिग बॉस ओटीटी 2 के विजेता और लोकप्रिय यूट्यूबर एल्विश यादव के गुरुग्राम स्थित घर पर रविवार तड़के अज्ञात बदमाशों ने धावा बोलते हुए गोलियां बरसा दीं। जानकारी के मुताबिक सुबह 5 से 6 बजे के बीच मोटरसाइकिल सवार तीन हमलावरों ने दो दर्जन से ज्यादा राउंड फायर किए और मौके से फरार हो गए। उस समय घर में एल्विश मौजूद नहीं थे, केवल एक कार्यवाहक भीतर था, जो बाल-बाल बच गया।

5 . राहुल गांधी को चुनाव आयोग की चुनौती

नई दिल्ली: मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा चुनाव आयोग और मतदाता सूची पर लगाए गए आरोपों पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने राहुल गांधी का नाम लिए बिना कहा कि उनके आरोप निराधार और झूठे हैं। ज्ञानेश कुमार ने कहा कि अगर राहुल गांधी के पास अपने आरोपों का कोई सबूत है, तो उन्हें 7 दिन के भीतर शपथपत्र (हलफनामा) देना होगा, अन्यथा उन्हें पूरे देश से माफी मांगनी पड़ेगी।

6 . अब रोबोट जन्म देंगे शिशु, वैज्ञानिकों ने खोजी नई तकनीक

Humanoid Robot : नई दिल्ली। दुनिया तेजी से बदल रही है और विज्ञान (Science) अब ऐसी दिशा में बढ़ रहा है जिसकी कल्पना तक करना मुश्किल था। चीन के वैज्ञानिक ऐसे ह्यूमनॉइड रोबोट पर काम कर रहे हैं जो कृत्रिम गर्भाशय (Artificial Uterus) की मदद से इंसानों की तरह गर्भ धारण कर शिशु को जन्म दे सके।

7 . दिल दहला देने वाला हादसा : बच्चे को बचाने सेप्टिक टैंक में उतरे तीन लोगों की दर्दनाक मौत, बच्चा सुरक्षित

 सीतापुर। रविवार को उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई, जिसमें एक बच्चे को बचाने के चक्कर में तीन लोग अपनी जान गंवा बैठे। हादसा सकरन क्षेत्र के सुकेठा गांव में हुआ। जानकारी के अनुसार, 10 वर्षीय विवेक गुप्ता अपने गांव में बने सेप्टिक टैंक में गिर गया। बच्चे को बाहर निकालने के लिए आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए उतरे। सबसे पहले 40 वर्षीय अनिल टैंक में उतरे और विवेक को सुरक्षित बाहर निकालने में सफल हुए, लेकिन खुद डूबने लगे। अनिल को बचाने के लिए राज कुमार (45 वर्ष) टैंक में उतरे, लेकिन वह भी डूब गए। इसके बाद रंगीलाल (45 वर्ष) ने भी मदद करने का प्रयास किया, लेकिन वह भी सुरक्षित बाहर नहीं आ सके। इस हादसे में तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

8 . 11 दिन बाद भी लापता अर्चना तिवारी का कोई सुराग नहीं

MP Bhopal News : भोपाल। 11 दिन बीत जाने के बावजूद अर्चना तिवारी का कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस ने देशभर में सर्च ऑपरेशन शुरू कर रखा है और आज मंडीदीप से बुधनी रेलवे ट्रैक तक विशेष तलाशी अभियान चलाया जाएगा। CCTV फुटेज की जांच में भी अर्चना कहीं नहीं दिखाई दी। पुलिस ने अर्चना के सहकर्मियों से गहन पूछताछ शुरू कर दी है। रेलवे और स्थानीय पुलिस भोपाल से कटनी तक नदी-नालों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और ट्रैवल एजेंसियों में तलाशी अभियान चला रही है।

9 . दही हांडी उत्सव में 2 मौतें, 210 घायल, बाल-बाल बचे उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे…

मुंबई और ठाणे में आयोजित दही हांडी उत्सव में दो लोगों की मौत और 210 से अधिक लोग घायल हो गए। इस दौरान बॉलीवुड के गोविंदा, चंकी पांडे और सुनील शेट्टी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। ठाणे के टेंबी नाका इलाके में आयोजित कार्यक्रम में गोविंदा ने अपने हिट गानों पर ठुमके लगाए, जबकि उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे बाल-बाल बच गए जब मंच टूटने से अफरा-तफरी मच गई।

10 . इंडियन ऑयल ने रचा इतिहास, अब खाना पकाने के तेल से बनेगा हवाई जहाज का ईंधन…

इंडियन ऑयल : नई दिल्ली। अब घर और होटल से निकलने वाला बेकार तेल आसमान में उड़ते जहाजों को ताकत देगा। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) ने इस्तेमाल किए हुए कुकिंग ऑयल से सस्टेनेबल एविएशन फ्यूल (SAF) बनाने का रास्ता खोल दिया है। हरियाणा के पानीपत रिफाइनरी को इस काम के लिए आईसीएओ का आईएससीसी कॉर्सिया सर्टिफिकेशन मिल गया है। इस उपलब्धि के साथ इंडियन ऑयल देश की पहली कंपनी बन गई है, जिसे यह अंतरराष्ट्रीय मान्यता मिली है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Crime News: दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने डेढ़ साल के मासूम की छीन ली जिंदगी...

Crime News: दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने डेढ़ साल के मासूम की छीन ली जिंदगी...

Raipur ICAI Arohan 2026: Bank Audit  पर दो दिवसीय मेगा इवेंट,क्या बोले...मंत्री Guru Khushwant Saheb

Raipur ICAI Arohan 2026: Bank Audit पर दो दिवसीय मेगा इवेंट,क्या बोले...मंत्री Guru Khushwant Saheb

Jaggi murder case: जग्गी हत्याकांड केस रिओपन, 2 CSP, थाना प्रभारी समेत अन्य को हुई थी सजा..

Jaggi murder case: जग्गी हत्याकांड केस रिओपन, 2 CSP, थाना प्रभारी समेत अन्य को हुई थी सजा..

US Israel Iran War: America – Israel – Iran जंग, India की तेल-गैस सप्लाई पर कितना खतरा?

US Israel Iran War: America – Israel – Iran जंग, India की तेल-गैस सप्लाई पर कितना खतरा?

Gold-Silver price crash: Iran युद्ध के बीच Silver 15,000 और Gold 8,000 रुपये सस्ता

Gold-Silver price crash: Iran युद्ध के बीच Silver 15,000 और Gold 8,000 रुपये सस्ता

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Latest YouTube Shorts

पद की गरिमा पर सवाल: IG Ratan Lal Dangi सस्पेंड

पद की गरिमा पर सवाल: IG Ratan Lal Dangi सस्पेंड

MBBS छोड़ कला को चुनाबनीं ‘रंगोली क्वीन’ शिखा शर्मा

MBBS छोड़ कला को चुनाबनीं ‘रंगोली क्वीन’ शिखा शर्मा

देखिए इस प्यारी बच्ची का दिव्य दुर्गा अवतार

देखिए इस प्यारी बच्ची का दिव्य दुर्गा अवतार

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories