Sunday, September 20, 2026
Home Tech भिवानी हत्याकांड : दोनों आंखें और भोजन नली गायब, गर्दन आधी कटी...

भिवानी हत्याकांड : दोनों आंखें और भोजन नली गायब, गर्दन आधी कटी हुई, क्रूरता की हदें पार…

भिवानी हत्याकांड
भिवानी हत्याकांड

भिवानी हत्याकांड : हरियाणा | हरियाणा के भिवानी में शिक्षिका मनीषा की हत्या ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। प्राथमिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि हत्या बेहद क्रूर और योजनाबद्ध तरीके से की गई थी। रिपोर्ट के अनुसार, मनीषा की दोनों आंखें, भोजन और श्वास नली गायब मिली हैं। गर्दन पर आधे चांद की आकृति में धारदार हथियार से गहरा घाव है, जिसकी लंबाई 29.5 सेंटीमीटर और चौड़ाई 16 सेंटीमीटर है। इसके अलावा कई अन्य अंग भी गायब मिले हैं।

भिवानी हत्याकांड : पोस्टमार्टम रिपोर्ट के चार पेज सार्वजनिक किए गए हैं। जांच के दौरान मनीषा के शव से डीएनए सैंपल, वजाइनल स्वैब और अंडर गारमेंट्स समेत कुल 10 सैंपल लिए गए हैं, जिनकी जांच के बाद ही दुष्कर्म की पुष्टि या अस्वीकृति संभव होगी।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि हत्या में एक से ज्यादा लोग शामिल हो सकते हैं। मनीषा के गले पर किए गए जघन्य वार और इस्तेमाल किए गए हथियार के आधार पर यह किसी पेशेवर अपराधी की करतूत प्रतीत होती है।

हत्या के पांचवें दिन भी मृतका का अंतिम संस्कार नहीं हो सका और ग्रामीणों का आक्रोश थम नहीं रहा। शुक्रवार को गांव सिंघानी के ग्रामीणों ने दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया, जहां फंसी एंबुलेंस को बाहर निकालना पड़ा। मृतका के परिजनों के दबाव में पुलिस ने शव का रोहतक PGI में पुनः पोस्टमार्टम कराया। जांच अभी जारी है और पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए हर सम्भव प्रयास कर रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here