Sunday, September 20, 2026
Home Chhattisgarh Mungeli News : ब्राउन शुगर और चरस के साथ एक आरोपी व...

Mungeli News : ब्राउन शुगर और चरस के साथ एक आरोपी व एक अपचारी बालक गिरफ्तार, पुलिस को मिली बड़ी सफलता

Mungeli News
Mungeli News

Mungeli News : रजनीश सिंह /मुंगेली: मुंगेली पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। थाना जरहागांव क्षेत्र में ब्राउन शुगर और चरस की तस्करी करने वाले एक आरोपी और एक अपचारी बालक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके कब्जे से मादक पदार्थ, मोबाइल और वाहन सहित कुल 2,80,000 रुपये का सामान जब्त किया है।

Mungeli News : यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन और ‘‘नशा मुक्त भारत पखवाड़ा’’ अभियान तथा ऑपरेशन बाज के तहत की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा, उप पुलिस अधीक्षक एस.आर. घृतलहरे और उप पुलिस अधीक्षक नवनीत पाटिल के पर्यवेक्षण में यह ऑपरेशन सफल रहा।

Mungeli News : 16 अगस्त 2025 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति बिलासपुर से मुंगेली की ओर मोटरसाइकिल से ब्राउन शुगर और चरस लेकर आ रहे हैं। इस पर साइबर सेल और थाना जरहागांव की टीम गठित कर ग्राम छतौना के पास घेराबंदी की गई। शाम करीब 7:05 बजे पुलिस ने हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (सीजी 28 क्यू 9642) को रोका। तलाशी में पीछे बैठे अपचारी बालक से 4.03 ग्राम ब्राउन शुगर (कीमत 8,000 रुपये), एक मोबाइल और मोटरसाइकिल बरामद हुई। वहीं आरोपी दिवी उर्फ बाबू पाठक (24 वर्ष, निवासी रामगोपाल वार्ड मुंगेली) के पास से 20.18 ग्राम चरस (कीमत 40,000 रुपये) और एक महंगा आईफोन मिला।

Mungeli News : दोनों से बरामद सामानों की कुल कीमत 2,80,000 रुपये आंकी गई। आरोपी दिवी पाठक को मौके पर गिरफ्तार किया गया और अपचारी बालक को अभिरक्षा में लेकर उसका सामाजिक परिस्थितियों का फॉर्म भरा गया। दोनों के खिलाफ थाना जरहागांव में अपराध क्रमांक 111/15, धारा 21 और 22 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

Mungeli News : जब्ती का विवरण

ब्राउन शुगर: 4.03 ग्राम, कीमत 8,000 रुपये
चरस: 20.18 ग्राम, कीमत 40,000 रुपये
मोबाइल: 2 नग, कीमत 1,10,000 रुपये
तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल: 50,000 रुपये
कुल कीमत: 2,80,000 रुपये

Mungeli News : गिरफ्तार आरोपी

1. दिवी उर्फ बाबू पाठक पिता गोपी पाठक, उम्र 24 वर्ष, निवासी रामगोपाल वार्ड मुंगेली
2. एक विधि से संघर्षरत बालक

Mungeli News : पुलिस की अपील

पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं भी नशे का अवैध व्यापार या तस्करी होती दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी सिटी जरहागांव उपनिरीक्षक नंदलाल पैकरा, साइबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक सुशील कुमार बंछोर सहित कई पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही।

 

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here