स्वतंत्रता दिवस समारोह में विवाद: मुख्य अतिथि ने छोड़े काले कबूतर, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

कवर्धा। देशभर में आजादी का पर्व हर्षोल्लास और गौरव के साथ मनाया गया। हर जगह आन-बान-शान के साथ तिरंगा फहराया गया। इसी बीच कबीरधाम जिले के ग्राम पंचायत गुढ़ा के स्कूल में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान बड़ी लापरवाही सामने आई, जहां मुख्य अतिथि ने सफेद कबूतर की जगह काले कबूतर आसमान में छोड़ दिए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्र क्रमांक 11 के जिला पंचायत सदस्य एवं सभापति, भाजपा नेता वीरेन्द्र साहू मौजूद थे। उन्होंने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी, लेकिन उसके बाद उन्होंने सफेद की बजाय काले कबूतर छोड़े। वीडियो में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है कि उनके हाथों में काले कबूतर थे। बाद में वीडियो को एडिट कर कबूतर को सफेद दिखाने की कोशिश की गई, लेकिन असली दृश्य सोशल मीडिया पर फैल गया।

स्वतंत्रता दिवस पर आमतौर पर सफेद कबूतर छोड़े जाते हैं, क्योंकि ये शांति, सौहार्द और भाईचारे का प्रतीक माने जाते हैं। वहीं, काले कबूतर को नकारात्मकता, शोक और अशुभता का प्रतीक माना जाता है। इस घटना के बाद सवाल उठ रहे हैं कि क्या शासन-प्रशासन इस मामले में कोई कार्रवाई करेंगे या इसे नजरअंदाज किया जाएगा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Virendra Sahu (@virendrasahu_bjp)

इस मामले पर जिला पंचायत सदस्य एवं सभापति वीरेन्द्र साहू ने कहा कि उन्हें इस गलती की जानकारी नहीं थी और कार्यक्रम में जो कबूतर उड़ाने को दिया गया, वही उन्होंने छोड़ा।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Mahakaleshwar Bhasma Aarti : महाकाल मंदिर में भव्य भस्म आरती, गूंजा “हर-हर महादेव”

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित विश्वप्रसिद्ध...

Salasar Balaji Prabhat Aarti : सलासर बालाजी धाम में प्रभात आरती का दिव्य आयोजन, जयघोष से गूंजा मंदिर परिसर

चूरू: राजस्थान के चूरू जिले में स्थित प्रसिद्ध सलासर बालाजी...

Related Articles

Popular Categories