CG NEWS : सिम्स में चमत्कार: 5 साल के बच्चे के गले से एंडोस्कोपी से निकाला सिक्का, बची जान

Sanjay Sahu
CG NEWS

CG NEWS : बिलासपुर : बिलासपुर के सिम्स अस्पताल में डॉक्टरों की तत्परता और आधुनिक तकनीक से एक 5 साल के बच्चे की जान बचा ली गई। खेलते समय बच्चे ने 5 रुपये का सिक्का निगल लिया था, जो गले में फंसकर श्वसन मार्ग के पास अटक गया। इससे उसे सांस लेने में गंभीर दिक्कत होने लगी और हालत बिगड़ने लगी। परिजन तुरंत उसे सिम्स लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने बिना देरी इलाज शुरू किया।

CG NEWS : अधिष्ठाता के मार्गदर्शन में ईएनटी विभाग की टीम गठित की गई और बच्चे को तुरंत ऑपरेशन थिएटर में ले जाया गया। एंडोस्कोपिक तकनीक का उपयोग करते हुए बिना किसी बड़े चीरे के सिक्के को सावधानीपूर्वक बाहर निकाला गया। पूरी प्रक्रिया के दौरान एनेस्थीसिया टीम ने बच्चे की स्थिति पर लगातार नजर रखी।

CG NEWS : डॉक्टरों की सटीक रणनीति और बेहतर समन्वय से ऑपरेशन सफल रहा और बच्चे की जान बच गई। फिलहाल बच्चा सुरक्षित है और तेजी से स्वस्थ हो रहा है। इस सफल इलाज के बाद परिजनों ने डॉक्टरों और अस्पताल प्रबंधन का आभार जताया।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *