CG NEWS : सेजेस रायकेरा द्वारा आन बान शान के साथ निकाली तिरंगा रैली

CG NEWS : गौरी शंकर गुप्ता /घरघोड़ा – स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय रायकेरा में राज्य शासन, जिला प्रशासन रायगढ़ व जिला शिक्षा अधिकारी रायगढ़ डॉ. के.वी. राव के निर्देशानुसार विद्यालय प्राचार्य एस. के. करण के कुशल मार्गदर्शन एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी रामकुमार पटेल के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 14 अगस्त 2025 को भव्य तिरंगा रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया, तिरंगा रैली राष्ट्रभक्ति का एक महान अनुष्ठान है जो भारत की एकता अखंडता और संप्रभुता का प्रतीक है| तिरंगा हमारी आन बान शान है इसकी रक्षा और सम्मान हर नागरिक का कर्तव्य है| स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि स्वरुप हमें अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराना चाहिए

CG NEWS : उक्त तिरंगा रैली में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों,कक्षा 6वीं से लेकर 12वीं तक के समस्त विद्यार्थीगण समस्त शिक्षकगणों की उपस्थिति में भव्य तिरंगा रैली आन बान शान के साथ निकाली गई उक्त रैली में भारत माता की जय, वंदे मातरम, हर घर तिरंगा- घर-घर तिरंगा उद्घोष के साथ निकाली गई| प्राचार्य श्री एस. के. करण ने कहां की यह तिरंगा रैली उन वीर शहीदों को समर्पित है।

CG NEWS : जिन्होंने इसकी रक्षा में अपना सर्वस्त्र नियोछावर किया, तिरंगा हमारी पहचान और सबसे बड़ी ताकत है, जो हमें एकजुट करता है और हमें याद दिलाता है कि हम सब एक हैं| राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी रामकुमार पटेल ने गांव के सभी नागरिकों से अपील की कि वह हर घर तिरंगा-घर-घर तिरंगा अभियान में भाग लेकर अपने-अपने घरों में तिरंगा ध्वज फहराकर स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करें| उक्त रैली में श्रीमती अलमा सोरेंग, श्रीमती दिव्या माधुरी तिग्गा, खेम सिंह राठिया, गोकुल कुमार नायक, कु. तनुजा यादव,टिकेश प्रधान, कु. श्वेता तिर्की, दशरथ साव, सुधाकर तिग्गा, विजय साहू, दयासागर देहरी, रुद्र प्रताप पुरसेट, दिनेश्वर प्रसाद कुर्रे, मुरलीधर साहू, हितेश्वर कुमार निषाद, जग्गू राठिया, ललित सिदार की सहभागिता रही |

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories