CG News : छत्तीसगढ़ के 11 पुलिसकर्मी वीरता पदक के लिए चयनित, दंतेवाड़ा के संजय पोटाम को तीसरी बार सम्मान; रायपुर के भुनेश्वर साहू भी शामिल

0
143

CG News : रायपुर। स्वतंत्रता दिवस 2025 पर छत्तीसगढ़ के 11 पुलिस अधिकारियों और जवानों को पुलिस वीरता पदक से सम्मानित किया जाएगा। इनमें दंतेवाड़ा के निरीक्षक संजय पोटाम को यह सम्मान तीसरी बार मिल रहा है, जबकि रायपुर यातायात पुलिस के भुनेश्वर साहू को भी वीरता पदक से नवाजा जाएगा। इसके साथ ही 17 अन्य अधिकारियों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक, भारतीय पुलिस पदक (सराहनीय सेवा), सराहनीय सुधार सेवा पदक और गृह रक्षक व नागरिक सुरक्षा पदक दिए जाएंगे।

इस बार 12 जिलों के पुलिसकर्मी अलग-अलग श्रेणियों में सम्मानित होंगे, जिनमें सबसे अधिक 8 अधिकारी दंतेवाड़ा से हैं।

Read More : थोक महंगाई में राहत, जुलाई में आम आदमी की थाली पिछले दो साल में सबसे सस्ती

वीरता पदक प्राप्तकर्ता

  • अंजू कुमारी (डीएसपी, कबीरधाम)
  • लालजी सिन्हा (निरीक्षक, कबीरधाम)
  • भुनेश्वर साहू (यातायात पुलिस, रायपुर)
  • संजय पोटाम (निरीक्षक, दंतेवाड़ा)
  • कमलेश मरकाम (प्रधान आरक्षक, दंतेवाड़ा)
  • दिनेश भास्कर (प्रधान आरक्षक, दंतेवाड़ा)
  • चैतराम गुरुपंच (निरीक्षक, सुकमा)
  • हेमला नंदू (प्रधान आरक्षक, दंतेवाड़ा)
  • प्यारस मिंज (सहायक उपनिरीक्षक, दंतेवाड़ा)
  • मनोज पुनेम (प्रधान आरक्षक, दंतेवाड़ा)
  • शहीद बुधराम कोरसा (प्रधान आरक्षक, दंतेवाड़ा) – सम्मान उनकी पत्नी सुखमती कोरसा को दिया जाएगा।

राष्ट्रपति का पुलिस पदक (विशिष्ट सेवा)

  • महेश राम साहू (सेवानिवृत्त निरीक्षक, विशेष शाखा, पुलिस मुख्यालय)
  • ज्ञानेन्द्र कुमार अवस्थी (सेवानिवृत्त एआईजी, पुलिस मुख्यालय)

भारतीय पुलिस पदक (सराहनीय सेवा)

  • अनिल कुमार कश्यप (डीएसपी, मुख्यालय)
  • हरिशंकर प्रताप सिंह (निरीक्षक, विशेष मुख्यालय)
  • नरेश कुमार पैकरा (कंपनी कमांडर, 7वीं वाहिनी, भिलाई)
  • वली मोहम्मद शेख (निरीक्षक, योजना प्रबंध मुख्यालय)
  • समैया चिपनपल्ली (एएसआई, नक्सल सेल, बीजापुर)
  • सुशील कुमार श्रीवास (प्रधान आरक्षक, मुख्यालय)
  • तुलाराम चुरेंद्र (प्रधान आरक्षक, रावघाट, कांकेर)
  • हरीश चंद्र मरकाम (राजनांदगांव)
  • सुशील कुमार चौबे (आरक्षक, पुलिस मुख्यालय)

Read More : Gwalior News : मध्य प्रदेश भवन विकास निगम में सहायक महाप्रबंधक चटाई पर बैठकर कर रहे काम, कुर्सी-कमरा न मिलने का आरोप

राज्य स्तरीय पुरस्कार

  • गुरु घासीदास पुरस्कार – मिशा सिन्हा (एसडीओपी, गरियाबंद)
  • राज्यपाल पुरस्कार – मंजूलता राठौर (डीएसपी, रायपुर)
  • रानी सुबरन कुंवर पुरस्कार – मंजूलता राठौर (डीएसपी, रायपुर)
  • मुख्यमंत्री पुरस्कार – रागिनी मिश्रा (एसडीओपी, धमतरी)
  • शहीद वीर नारायण सिंह पुरस्कार – रविन्द्र कुमार अनंत (निरीक्षक, एजेके थाना, बिलासपुर)
  • पुलिस महानिदेशक पुरस्कार – नर्मदा कोठारी (प्रधान आरक्षक, बालोद)

भुनेश्वर साहू की वीरता गाथा
17 जून 2021 को निरीक्षक भुनेश्वर कुमार साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम चंदामेटा जंगल, ग्राम प्यारभाठ (थाना दरभा) में नक्सल सर्चिंग अभियान पर निकली। 18 जून की सुबह टीम नक्सलियों के गढ़ में पहुंची, जहां घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। साहू ने टीम का मनोबल बढ़ाया और जवाबी कार्रवाई करते हुए नक्सलियों को आत्मसमर्पण के लिए कहा। उनकी सूझबूझ और नेतृत्व से ऑपरेशन सफल रहा। वह अब तक 25 से अधिक नक्सल अभियानों का नेतृत्व कर चुके हैं।

उनके इस योगदान को देखते हुए उन्हें 15 अगस्त 2025 को राष्ट्रपति द्वारा वीरता पदक से सम्मानित किया जाएगा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here