Indore Big News : इंदौर | इंदौर में गुटका माफिया के नाम से कुख्यात किशोर वाधवानी पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने वाधवानी की करीब 20 करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क कर ली है। बताया जा रहा है कि डीजीजीआई (DGGI) ने वर्ष 2021 में किशोर वाधवानी, उसके भतीजे नितेश वाधवानी और पत्नी पूनम वाधवानी के खिलाफ करोड़ों रुपए की टैक्स चोरी के मामले में केस दर्ज किया था। इसी मामले में ईडी जांच कर रही थी और अब कार्रवाई करते हुए संपत्ति जब्त की गई है। माना जा रहा है कि यह कार्रवाई गुटका कारोबार से हुई अवैध कमाई और टैक्स चोरी के साक्ष्यों के आधार पर की गई है।












