Shivraj Singh Chauhan :विदिशा में शिवराज सिंह चौहान की तिरंगा व स्वदेशी यात्रा, दिया स्थानीय उत्पाद अपनाने का संदेश

Sanjay Sahu
Shivraj Singh Chauhan

Shivraj Singh Chauhan :दीपक नामदेव /विदिशा : विदिशा। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने संसदीय क्षेत्र विदिशा में तिरंगा और स्वदेशी यात्रा का नेतृत्व किया। लगभग 30 किलोमीटर लंबी यह यात्रा विदिशा के माधवगंज चौराहे से शुरू होकर रायसेन के महामाया चौक पर समाप्त हुई। इस दौरान चौहान ने नागरिकों को स्वदेशी अपनाने का संकल्प दिलाया और स्थानीय उत्पादों के उपयोग से देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने का संदेश दिया।

Shivraj Singh Chauhan :यात्रा के पहले उन्होंने स्वयं-सहायता समूह की बहनों के साथ रक्षाबंधन मनाया और उनसे संवाद किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के आह्वान के अनुरूप कपड़े, खाद्य सामग्री, तेल-साबुन समेत रोजमर्रा की जरूरत का सामान देश में बना हुआ ही खरीदना चाहिए ताकि स्थानीय उत्पादकों और कारीगरों को प्रोत्साहन मिले। चौहान ने इस यात्रा को केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्रप्रेम और स्वदेशी अपनाने का संकल्प बताया।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *