Independence Day Celebration 2025 : छत्तीसगढ़ में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण की तैयारियां पूरी, जानें कौन कहां करेंगे झंडा रोहन……

0
275
Independence Day Celebration 2025
Independence Day Celebration 2025

Independence Day Celebration 2025 : रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं। इस बार भी राज्य सरकार ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में ध्वजारोहण के लिए मुख्य अतिथियों और मंत्रियों की सूची जारी की है। राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सुबह 9 बजे ध्वजारोहण करेंगे और परेड का नेतृत्व करेंगे।

Independence Day Celebration 2025 : इसके अलावा बस्तर जिले में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, बिलासपुर में उप मुख्यमंत्री अरुण साव और दुर्ग में डिप्टी सीएम विजय शर्मा स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण करेंगे।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह समेत कई मंत्री भी अलग-अलग जिलों में झंडा फहराएंगे। राजनांदगांव, सरगुजा, गरियाबंद, बालोद, कारवा, जशपुर, रायगढ़, सूरजपुर और जांजगीर-चांपा में यह कार्यक्रम होगा।

Independence Day Celebration 2025

वहीं सांसद और विधायक भी अपने-अपने क्षेत्र में ध्वजारोहण करेंगे। बलौदाबाजार, बेमेतरा, कवर्धा, बलरामपुर, महासमुंद, सारंगढ़, शक्ती, बीजापुर, कांकेर, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, मंगेली, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कोरिया, धमतरी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, कोंडागांव, नारायणपुर, मोहला-मानपुर-अं.चौकी, दंतेवाड़ा और सुकमा जिले में यह कार्यक्रम आयोजित होगा।

सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी कलेक्टरों को निर्देश दिए हैं कि वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के सहयोग से एक देशभक्ति से परिपूर्ण भव्य समारोह सुनिश्चित करें। सरकार का उद्देश्य प्रदेशवासियों में देशप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को और मजबूत करना है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here