Saturday, August 15, 2026
Home Madhya Pradesh Municipal Corporation Claim : बुरहानपुर में फिर जलभराव, निगम के दावों की...

Municipal Corporation Claim : बुरहानपुर में फिर जलभराव, निगम के दावों की पोल खुली

0
109

Municipal Corporation Claim : बुरहानपुर। बुरहानपुर जिले के शनवारा, सिंधीपुरा, बुधवारा, रोशन चौक और आसपास के कई इलाकों में एक बार फिर जलभराव की स्थिति बन गई है। नगर निगम ने दावा किया था कि जलभराव से निपटने के लिए लाखों रुपये खर्च किए गए हैं और इस बार बारिश में कहीं भी पानी नहीं भरेगा। निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव ने भी पहले यह भरोसा दिलाया था कि शहर में जलभराव की समस्या समाप्त हो चुकी है। हालांकि, कई दिनों बाद हुई बारिश ने इन सभी दावों की पोल खोल दी। बारिश शुरू होते ही शहर के कई हिस्सों में सड़कों पर पानी भर गया और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

Read More : दिल्ली में बारिश से बड़ा हादसा : समाधि स्थल की 100 फीट लंबी दीवार गिरी, 7 की मौत

स्थानीय लोगों का कहना है कि जलभराव से निपटने के लिए नगर निगम ने केवल कागजों पर काम किया है। जिन क्षेत्रों में सुधार कार्य होने का दावा किया गया था, वहां आज भी बारिश के दौरान पहले जैसी स्थिति बनी हुई है। बुधवारा क्षेत्र का उदाहरण लें तो यहां कोरोना काल से ही जलभराव से निपटने के लिए कार्य प्रारंभ किया गया था, लेकिन वर्षों बाद भी समस्या जस की तस है।

Read More : दिल्ली में बारिश से बड़ा हादसा : समाधि स्थल की 100 फीट लंबी दीवार गिरी, 7 की मौत

नगर निगम का कहना है कि जलनिकासी व्यवस्था को बेहतर करने के लिए कई जगहों पर पाइप लाइन और नालों की सफाई का काम कराया गया है, फिर भी भारी बारिश के समय कुछ निचले इलाकों में पानी भरने की समस्या आ रही है। निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव ने कहा कि जिन जगहों पर पानी भर गया है, वहां तुरंत निकासी का काम किया जा रहा है और स्थायी समाधान के लिए भी योजना पर काम चल रहा है।

Share The News
Previous articleदिल्ली में बारिश से बड़ा हादसा : समाधि स्थल की 100 फीट लंबी दीवार गिरी, 7 की मौत
Next articleकोलकाता : RG कर मेडिकल कॉलेज कांड: एक साल बाद भी इंसाफ से दूर, बेटी के लिए भटक रहे माता-पिता
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here