मध्यप्रदेश में राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को आईएएस प्रमोशन का इंतजार खत्म

VIKASH KHALKHO

मध्यप्रदेश : दिल्ली में हुई डीपीसी (विभागीय पदोन्नति समिति) की बैठक के बाद मध्यप्रदेश के राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के लिए आईएएस बनने का रास्ता एक बार फिर साफ हो गया है। इस बैठक में कुल 16 अधिकारियों के नामों पर विचार किया गया। करीब दो साल बाद यह प्रमोशन प्रक्रिया दोबारा शुरू हुई है, जिससे लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे अधिकारियों को राहत मिली है।

Read More : ग्वालियर अनुकंपा नियुक्ति घोटाला : पिता को जीवित रहते मृत बताया, एक ही परिवार के तीन लोगों को मिली नौकरी

जानकारी के अनुसार, डीपीसी में 1995 से 2008 बैच के अधिकारियों पर विचार किया गया। बैठक में मुख्य सचिव अनुराग जैन ने भाग लिया। जिन अधिकारियों के नाम सामने आए हैं, उनमें नारायण प्रसाद नामदेव, जयेंद्र कुमार विजयवत्त, मनोज मालवीय, कैलाश बुंदेला, नंदा कुशरे, अनिल डामोर और पंकज शर्मा जैसे वरिष्ठ अफसर शामिल हैं। सूत्रों का कहना है कि इनमें से करीब 14 अधिकारियों को आईएएस में प्रमोशन मिल सकता है।

Read More : रक्षाबंधन पर रीवा जाने वालों के लिए खुशखबरी, भोपाल से चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानें समय और रूट…

हालांकि कुछ अधिकारियों के प्रमोशन को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई है। पंकज शर्मा और केसी नागर के मामलों को सील्ड कवर में रखा गया है, क्योंकि उनके खिलाफ विभागीय जांच प्रक्रियाधीन है। ऐसे मामलों में प्रमोशन प्रक्रिया नोटिफिकेशन तक लंबित रखी जाती है। अंतिम सूची जारी होने के बाद जल्द ही आईएएस अवॉर्ड का औपचारिक ऐलान हो सकता है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *