Reva News : रीवा : रीवा में मेडिकल नशे ने फिर एक युवक की जान ले ली। 30 वर्षीय युवक लोगों की आंखों के सामने ही चलते फिरते दम तोड़ गया। युवक की लाश डीआईजी कार्यालय से 150 मीटर की दूरी पर मिली। प्रत्यक्ष दर्शियों का कहना है कि युवक बहुत नशे में था। उसके हाथ पैर कांप रहे थे। ऐसा लग रहा था कि जैसे मेडिकल नशे का ओवरडोज ले लिया हो।
Reva News : उद्यानिकी कार्यालय के सामने और डीईओ कार्यालय की पार्किंग में लाश मिलने से हड़कंप मच गया। बताया गया कि युवक मौत से पहले डीईओ की गाड़ी में हमला करना चाहता था। जिसे डीईओ के ड्राइवर ने घसीट कर किनारे कर दिया था। बहरहाल युवक की पहचान नहीं की जा सकी है।
Reva News : घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंचकर पंचनामा तैयार किया और युवक की लाश को बरामद किया। घटना स्थल की वीडियो ग्राफी की और साक्ष्यों को भी संकलित किया।
Reva News : पूरे मामले में सिविल लाइन थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की तस्दीक और जांच की जा रही है। युवक कौन है और कहां का रहने वाला है। इसका पता लगाया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि युवक काफी नशे में था जो डीईओ की गाड़ी पर गमले से हमला करने गया था। जिसे डीईओ रामराज मिश्रा के ड्राइवर ने किनारे किया।









