Gwalior News : ग्वालियर: ग्वालियर जिले के टेकनपुर बस स्टैंड क्षेत्र में स्थित खेड़ापति हनुमान मंदिर प्रांगण में बीते 10 दिनों से शिव महापुराण कथा का आयोजन चल रहा था। कथा के समापन के बाद आयोजकों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम रखा गया, लेकिन यह कार्यक्रम विवादों में तब बदल गया जब मंच पर अश्लील डांस शुरू हो गया।
Gwalior News : इस अशोभनीय कार्यक्रम को देख ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। कई लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और नाच-गाने को तत्काल बंद करवाया।
Gwalior News : स्थानीय ग्रामीणों ने इसे धार्मिक भावना के खिलाफ बताते हुए आयोजनकर्ताओं पर सख्त कार्रवाई की मांग की है और आयोजन पर मामला दर्ज करने की मांग पर अड़ गए हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।









