Saturday, August 15, 2026
Home Madhya Pradesh Jabalpur News : बिना हेलमेट नहीं मिलेगा पेट्रोल, कलेक्टर ने जारी किए...

Jabalpur News : बिना हेलमेट नहीं मिलेगा पेट्रोल, कलेक्टर ने जारी किए निर्देश – सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त

0
244
CG CRIME
CG CRIME

Jabalpur News : जबलपुर। इंदौर और भोपाल के बाद अब जबलपुर में भी दोपहिया वाहन चालकों पर सख्ती बढ़ा दी गई है। सड़क सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाते हुए निर्देश जारी किए हैं कि बिना हेलमेट के पेट्रोल नहीं दिया जाएगा। कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के तहत अब पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देशित किया गया है कि वे बिना हेलमेट वाले ग्राहकों को पेट्रोल नहीं भरें।

Jabalpur News : इस नई व्यवस्था के तहत दोपहिया वाहन चालकों को अब हेलमेट पहनकर ही पेट्रोल पंप पर जाना होगा, अन्यथा उन्हें ईंधन नहीं मिलेगा। आदेश का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा और जरूरत पड़ने पर कड़ी कार्रवाई भी की जाएगी।

 

READ MORE: Reva News : नशे के गढ़ कबाड़ी मोहल्ले में पहली बार IG ने मारी दबिश, महिला तस्कर गिरफ्तार – कई ठिकानों पर छापेमारी जारी

Jabalpur News : प्रशासन की यह पहल सड़क हादसों में कमी लाने के उद्देश्य से की गई है। अधिकारियों का कहना है कि यह कदम लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक और जिम्मेदार बनाने के लिए उठाया गया है। जिले के सभी पेट्रोल पंपों को इस संबंध में लिखित निर्देश दिए जा चुके हैं, और इसका पालन सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी प्रशासन ने स्वयं ली है।

READ MORE :  Mokshit Corporation : दवा घोटाले में बड़ी कार्रवाई, 40 करोड़ की संपत्ति जब्त, मोक्षित कार्पोरेशन के मालिक और अफसरों पर शिकंजा

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here