Thursday, September 24, 2026
Home Madhya Pradesh Rewa News : सॉफ्टवेयर इंजीनियर की ट्रेन से गिरकर मौत, नौबस्ता के...

Rewa News : सॉफ्टवेयर इंजीनियर की ट्रेन से गिरकर मौत, नौबस्ता के पास हादसे से मचा मातम

Rewa News
Rewa News

Rewa News : रीवा से दिल्ली जा रहे 38 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर राहुल पांडे की ट्रेन से गिरने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि राहुल नौबस्ता के पास एसी कोच से गिर पड़े, जिससे उनकी मौके पर ही जान चली गई। वह बैरियागढ़ रतहरा में किराए के मकान में रहते थे और काम के सिलसिले में दिल्ली जा रहे थे। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों में मातम छा गया।

Rewa News : राहुल अविवाहित थे और उनके परिवार के सभी छह सदस्य इंजीनियर हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे की जांच शुरू कर दी गई है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here