Khargon News : बलवाड़ा में पाइपलाइन एयर वॉल्ट फटने से 80 फीट ऊंचा पानी का फव्वारा, हजारों लीटर पानी बर्बाद, देखें वीडियो

Sanjay Sahu
Khargon News

Khargon News : खरगोन। बलवाड़ा क्षेत्र में नर्मदा गंभीर लिंक परियोजना की पाइपलाइन के एयर वॉल में अचानक लीकेज होने से सोमवार को करीब 80 फीट ऊंचा पानी का फव्वारा उठ गया। घटना के चलते हजारों लीटर पानी नालों में बह गया। आसपास के क्षेत्रों में लोग पानी की बर्बादी का नजारा देखने के लिए जमा हो गए।

 

Khargon News : जानकारी मिलते ही तकनीकी टीम मौके पर पहुंची और मोटर पंप को बंद कर एयर वॉल की मरम्मत का काम शुरू किया। पानी के तेज दबाव के कारण पाइपलाइन में लीकेज हुआ था। टीम ने प्रभावित हिस्से को दुरुस्त कर पानी का बहाव सामान्य किया।

 

Khargon News : घटना के बाद ग्रामीणों ने पानी की ऐसी बर्बादी पर चिंता जताई और परियोजना में नियमित निरीक्षण की मांग की है। अधिकारियों ने मामले की जांच कर सुधारात्मक कदम उठाने की बात कही है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *