Sunday, August 16, 2026
Home Madhya Pradesh Niwari News : आकाशीय बिजली गिरने से भूसे में लगी आग, पांच...

Niwari News : आकाशीय बिजली गिरने से भूसे में लगी आग, पांच मवेशियों की जलकर मौत

Niwari News
Niwari News

Niwari News : निवाड़ी: पृथ्वीपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत ज्यौरामौरा में बीती रात आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया। गांव के निवासी सचिन पिता वृषभान यादव के घर के पीछे बने बाड़े में भूसे के साथ बंधी चार भैंस और एक बछड़ा आग की चपेट में आ गए।

Niwari News : जानकारी के अनुसार, रात करीब 3.30 बजे बिजली गिरने से भूसे में आग लग गई। जब तक आग पर काबू पाया जाता, तब तक पांचों मवेशियों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो चुकी थी। परिजनों ने तत्काल आग बुझाई और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा तैयार किया और पशु चिकित्सकों द्वारा मृत मवेशियों का पोस्टमार्टम कराया गया। पीड़ित परिवार ने राजस्व विभाग से मौके का मुआयना कर नुकसान की भरपाई के लिए मुआवजा राशि दिलाने की मांग की है।

READ MORE : Burhanpur News : 400 से अधिक पट्टाधारी परिवारों की ज़मीन कबीर पंथी ट्रस्ट को अस्थायी कब्ज़े में देने का खुलासा, नवीनीकरण अटका, निवासियों में आक्रोश

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here