Gwalior News : ग्वालियर/ भूपेन्द्र भदौरिया- : जीवाजी यूनिवर्सिटी का मेडिकल कॉलेज अब मुरैना में तैयार होगा.जिसको लेकर विश्वविद्यालय के कुलगुरु ने अपर मुख्य सचिव को लिखा पत्र.. ग्वालियर, शिवपुरी, दतिया में है मेडिकल कॉलेज श्योपुर में भवन बन चुका है..जीवाजी यूनिवर्सिटी का ग्वालियर में खुलने वाला मेडिकल कॉलेज अब मुरैना में खुलेगा.. सीएम से मिले निर्देश के बाद जीवाजी यूनिवर्सिटी के कुल गुरु ने उच्च शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखा है.. पत्र के बाद अब जीवाजी यूनिवर्सिटी मुरैना में मेडिकल कॉलेज खोलने की तैयारी कर रहा है..इसके लिए लगभग 50 एकड़ से अधिक जमीन और 500 करोड़ की राशि की जरूरत होगी..मुरैना में अभी मेडिकल कॉलेज नहीं है इससे शासन भी चाह रहा है.. कि मुरैना में मेडिकल कॉलेज शुरू हो ..
Gwalior News : विधानसभा चुनाव के समय पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की थी मुरैना में मेडिकल कॉलेज खोला जाएगा…ग्वालियर में इन कारणों से नहीं बना मेडिकल कॉलेज..जीवाजी को प्रशासन ने शीतला मंदिर रोड पर नोरेरा गांव के पास 17.454 हेक्टेयर जमीन आवंटित की गई थी.. जहां जीवाजी यूनिवर्सिटी ने मेडिकल कॉलेज खोलने का प्रस्ताव तैयार किया गया था.. लेकिन इस जमीन का मामला कोर्ट में अटक गया ..एन एमसी के निरीक्षण के पहले जीवाजी यूनिवर्सिटी ना तो फैकल्टी की नियुक्ति कर पाया ..
Gwalior News : और ना ही एनाटॉमी ,फिजियोलॉजी बायोकेमेस्ट्री ,पैथोलॉजी माइक्रोबायोलॉजी मेडिसिन विभाग बना पाया..बिल्डिंग, इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए शासन से 500 करोड रुपए की मांग की गई थी, जो नहीं मिली यह भी मेडिकल कॉलेज मैं रुकावट सामने आई,जीवाजी यूनिवर्सिटी के कुलगुरु रामकुमार आचार्य का कहना है कि. शासन की मनसा के अनुरूप मुरैना में मेडिकल कॉलेज बनाने के लिए हम संकल्पित हैं.. शासन से 70 एकड़ जमीन का आग्रह किया गया है.. जमीन मिलने के बाद इंफ्रास्ट्रक्चर का काम तेजी से किया जाएगा… इसके लिए 500 करोड रुपए से अधिक की राशि की आवश्यकता होगी..









