itarsi News : विनय मालवीय /इटारसी : स्मार्ट मीटर लगाए जाने के विरोध में आज कांग्रेसियों का गुस्सा फूट पड़ा। जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर एमपीईबी कार्यालय का घेराव किया और गेट पर ताला जड़ दिया। विरोध प्रदर्शन इतना तीव्र हो गया कि कार्यकर्ताओं ने नेशनल हाईवे 69 पर चक्काजाम कर दिया।
itarsi News : इस दौरान कांग्रेसियों ने कार्यालय में स्मार्ट मीटर न लगाए जाने की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की। जब कांग्रेस नेता मंडल के डिवीजनल इंजीनियर (डीई) से बातचीत करने पहुंचे, तो वे पुलिस वाहन में बैठकर थाने रवाना हो गए। इससे नाराज महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रतीकात्मक विरोध जताते हुए डीई के नाम चूड़ियां भी भेंट कीं।
itarsi News : मंडल के असिस्टेंट इंजीनियर (एई) अखिलेश कनौजे को ज्ञापन सौंपते हुए कांग्रेसियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि शहर में स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया नहीं रोकी गई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।











