Saturday, August 15, 2026
Home Chhattisgarh Kondagaon News : बयानार कैंप में BSF जवान ने खुद को मारी...

Kondagaon News : बयानार कैंप में BSF जवान ने खुद को मारी गोली…..

0
132
Kondagaon News
Kondagaon News

कोंडागांव। Kondagaon News : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कोंडागांव जिले के बयानार क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां सीमा सुरक्षा बल (BSF) के एक जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। यह दर्दनाक घटना देर रात की बताई जा रही है। जवान की आत्महत्या के पीछे की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है, लेकिन घटना से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि जवान ने खुदकुशी से पहले पूरी घटना को मोबाइल में रिकॉर्ड किया।

Kondagaon News : हालांकि, पुलिस और BSF की ओर से इस वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जवान की पहचान फिलहाल गोपनीय रखी गई है और उच्च अधिकारियों द्वारा मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि जवान के आत्महत्या के कारणों को लेकर हर पहलु की जांच की जा रही है। अभी तक किसी भी अधिकारी का इस मामले पर औपचारिक बयान सामने नहीं आया है। जवान के मोबाइल और घटनास्थल की फॉरेंसिक जांच भी की जा रही है ताकि वायरल वीडियो की सत्यता और आत्महत्या के पीछे की असली वजहों का खुलासा किया जा सके।

यह मामला सुरक्षा व्यवस्था और जवानों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर कई सवाल खड़े कर रहा है। जवान की पहचान और आत्महत्या के कारणों का खुलासा पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही किया जाएगा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here