Indore News : हेलमेट अनिवार्यता के खिलाफ कांग्रेसियों का विरोध, टू-व्हीलर पर रखे हेलमेट को दी ‘श्रद्धांजलि….

Parivesh
Indore News

Indore News : इंदौर। ट्रैफिक नियमों के तहत शहर में हेलमेट अनिवार्यता के खिलाफ इंदौर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अनोखा प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने टू-व्हीलर वाहनों पर हेलमेट रखकर सड़कों पर निकाला जुलूस और हेलमेट को प्रतीकात्मक रूप से श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस का आरोप है कि ट्रैफिक नियमों के नाम पर नागरिकों के मौलिक अधिकारों का हनन किया जा रहा है।

Indore News : कांग्रेस ने शहर बंद का आह्वान करते हुए प्रशासन से मांग की कि शहर के मध्य क्षेत्र, जहां ट्रैफिक रेंगता है और जाम की स्थिति बनी रहती है, वहां हेलमेट अनिवार्यता को समाप्त किया जाए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि हेलमेट पहनना ट्रैफिक सुरक्षा के लिए जरूरी है, लेकिन इसके बहाने पेट्रोल पंपों पर बिना हेलमेट वालों को पेट्रोल नहीं देना, नागरिकों के अधिकारों पर हमला है।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि शहर की व्यस्ततम गलियों, चौराहों और रेंगते ट्रैफिक वाले क्षेत्रों में हेलमेट अनिवार्यता का कोई व्यावहारिक औचित्य नहीं है। यह नियम बाईपास, आउटर रिंग रोड और हाई-स्पीड इलाकों में लागू किया जाए, लेकिन शहर के भीतरी हिस्सों में यह महज दिखावा और जनता को परेशान करने का तरीका बन चुका है।

कांग्रेस नेताओं ने यह भी कहा कि प्रशासन ट्रैफिक सुधार के नाम पर जनता पर मनमाने तरीके से जुर्माने थोप रहा है, जबकि ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने की जिम्मेदारी उनकी है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने अपनी नीति में बदलाव नहीं किया तो कांग्रेस सड़क पर उतरकर बड़ा आंदोलन करेगी।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *