Saturday, August 15, 2026
Home Tech Bilaspur News : बुजुर्ग को ‘डिजिटल अरेस्ट’ कर 57 लाख की ठगी….

Bilaspur News : बुजुर्ग को ‘डिजिटल अरेस्ट’ कर 57 लाख की ठगी….

0
106
Bilaspur News
Bilaspur News

Bilaspur News : बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में एक बुजुर्ग से ठगी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक शातिर ठग ने खुद को मुंबई पुलिस का अधिकारी बताकर उन्हें झूठे केस में फंसाने की धमकी दी और डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 57 लाख रुपये हड़प लिए। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

Bilaspur News : जानकारी के अनुसार, बुजुर्ग को एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को मुंबई पुलिस का अफसर बताते हुए कहा कि उनके बैंक खाते करोड़ों रुपये के फर्जी ट्रांजेक्शन में शामिल पाए गए हैं। ठग ने उन्हें “डिजिटल अरेस्ट” में ले लिया और दो दिनों तक मानसिक दबाव बनाते हुए केस में फंसाने की धमकी दी।

आरोपी ने पीड़ित को भरोसा दिलाया कि अगर वह कार्रवाई से बचना चाहते हैं तो अपनी बैंक जमा राशि को एक “सुरक्षित जांच खाते” में ट्रांसफर करें, जिसे आरबीआई की निगरानी में रखा गया है। ठग के झांसे में आकर डरे-सहमे बुजुर्ग ने पहले 50 लाख रुपये और फिर दूसरी बार में 7 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए।

जब पैसे वापस नहीं मिले और ठग का नंबर भी बंद हो गया, तब जाकर बुजुर्ग को ठगी का एहसास हुआ। इसके बाद उन्होंने सिविल लाइन थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और साइबर सेल की मदद से आरोपी की तलाश की जा रही है।

इस घटना ने फिर साबित कर दिया है कि साइबर ठग किस तरह डिजिटल माध्यमों का इस्तेमाल कर भोले-भाले लोगों को निशाना बना रहे हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here