Wednesday, February 18, 2026
23.1 C
Raipur

Cricket News : ओवल में इंग्लैंड के सामने सबसे बड़ी चुनौती, 123 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ने का मौका, भारत को जीत के लिए चाहिए सिर्फ 8 विकेट

Cricket News : लंदन के ओवल क्रिकेट ग्राउंड पर भारत और इंग्लैंड के बीच चल रहा टेस्ट मुकाबला रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। भारतीय टीम ने इंग्लैंड को जीत के लिए 374 रनों का लक्ष्य दिया है। तीसरे दिन (2 अगस्त) का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने एक विकेट के नुकसान पर 50 रन बना लिए थे। इंग्लैंड को अब भी 324 रन बनाने हैं, जबकि भारत को सिर्फ 8 विकेट की जरूरत है, क्योंकि क्रिस वोक्स चोट के कारण बल्लेबाजी के लिए उपलब्ध नहीं हैं।

Cricket News : भारतीय टीम की दूसरी पारी में यशस्वी जायसवाल ने शानदार 118 रन की पारी खेली, जो उनके टेस्ट करियर का छठा शतक रहा। वॉशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा और आकाश दीप ने भी उपयोगी अर्धशतक जड़े। इन पारियों की बदौलत भारत ने दूसरी पारी में 396 रन बनाए। दिन का खेल खत्म होने से ठीक पहले मोहम्मद सिराज ने इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जैक क्राउली को आउट कर भारत की जीत की उम्मीदों को मजबूत कर दिया।

Cricket News : ओवल टेस्ट इतिहास में अब तक किसी टीम ने 300 से अधिक का लक्ष्य सफलतापूर्वक हासिल नहीं किया है। इस मैदान पर सबसे बड़ी रनचेज 263 रनों की रही है, जो इंग्लैंड ने 1902 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हासिल की थी। इसके अलावा वेस्टइंडीज ने 1963 में 253 और ऑस्ट्रेलिया ने 1972 में 242 रन का लक्ष्य चेज किया था। यदि इंग्लैंड मौजूदा मुकाबले में जीत हासिल करता है, तो यह ओवल मैदान पर 123 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ने जैसा होगा।

Cricket News : हाल के वर्षों में इंग्लैंड ने कई बड़े टारगेट चेज किए हैं। 2019 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 359 रन, 2022 में भारत के खिलाफ 378 रन, और मौजूदा सीरीज़ के पहले टेस्ट में भारत के खिलाफ 371 रन का पीछा सफलतापूर्वक किया गया। हालांकि ये जीतें लीड्स और बर्मिंघम जैसे मैदानों पर आई थीं। इंग्लैंड में टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ा सफल रनचेज 404 रन का रहा है, जो ऑस्ट्रेलिया ने 1948 में लीड्स में इंग्लैंड के खिलाफ किया था।

Cricket News : ओवल क्रिकेट ग्राउंड पर अब तक की सबसे बड़ी रनचेज:

263 रन – इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया (1902)
253 रन – वेस्टइंडीज बनाम इंग्लैंड (1963)
242 रन – ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड (1972)
225 रन – वेस्टइंडीज बनाम इंग्लैंड (1988)
219 रन – श्रीलंका बनाम इंग्लैंड (2024)

Cricket News : इंग्लैंड में सबसे बड़े सफल रनचेज:

* 404 रन – ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड, लीड्स (1948)
* 378 रन – इंग्लैंड बनाम भारत, बर्मिंघम (2022)
* 371 रन – इंग्लैंड बनाम भारत, लीड्स (2025)
* 359 रन – इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया, लीड्स (2019)
* 342 रन – वेस्टइंडीज बनाम इंग्लैंड, लॉर्ड्स (1984)
* 322 रन – वेस्टइंडीज बनाम इंग्लैंड, लीड्स (2017)
* 315 रन – इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया, लीड्स (2001)

Cricket News : भारतीय टीम की बात करें तो अब तक केवल तीन बार ऐसा हुआ है जब उसने टेस्ट में 300 से ज्यादा का लक्ष्य डिफेंड नहीं कर पाया। 1977 में ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ 339 रन का पीछा किया था। 2022 में बर्मिंघम में इंग्लैंड ने 378 रन और हाल ही में लीड्स में 371 रन के लक्ष्य को चेज कर भारत को हराया। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या भारत इतिहास को कायम रख पाएगा या इंग्लैंड ओवल में रिकॉर्ड तोड़ ऐतिहासिक रनचेज कर लेगा।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam  मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Indore News: एमवाय अस्पताल में लापरवाही पर बीवीजी पर जुर्माना, अधिकारियों को नोटिस

Indore News: इंदौर: मध्यप्रदेश के इंदौर स्थित महाराजा यशवंतराव...

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds