Monday, September 21, 2026
Home Chhattisgarh एंबुलेंस में लगी भीषण आग, जांच में जुटा प्रशासन

एंबुलेंस में लगी भीषण आग, जांच में जुटा प्रशासन

एंबुलेंस में लगी भीषण आग, जांच में जुटा प्रशासन
एंबुलेंस में लगी भीषण आग, जांच में जुटा प्रशासन

कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा में SECL के जीएम ऑफिस के सामने खड़ी एक निजी एंबुलेंस में सोमवार सुबह अचानक आग लग गई। मौके पर पहुंचे SECL और नगर निगम की दो दमकल गाड़ियों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक एंबुलेंस पूरी तरह जल चुकी थी। यह एंबुलेंस ठेके पर SECL विभाग में काम कर रही थी और खदान कर्मियों को आपात स्थिति में अस्पताल पहुंचाने के लिए उपयोग की जाती थी। आग के समय ड्राइवर मौके पर मौजूद नहीं था और वाहन की नंबर प्लेट भी गायब थी। आग लगने के कारणों की जांच जारी है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट या किसी साजिश की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद ऑफिस में अफरा-तफरी मच गई और सुरक्षा के लिहाज से सड़क की आवाजाही रोक दी गई।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here