MP CRIME : भोपाल : भोपाल से एमडी ड्रग्स नेटवर्क से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। मछली ब्रदर्स केस में क्राइम ब्रांच ने अब उनके बेहद करीबी माने जाने वाले मुकेश ठाकुर पर शिकंजा कस दिया है। क्राइम ब्रांच ने मुकेश को पूछताछ के लिए नोटिस भेजा है और तलब किया है, जिसके तहत वह अब एजेंसी के सामने पेश होगा। सूत्रों के अनुसार, यदि वह पेश नहीं होता है, तो उसकी गिरफ्तारी भी संभव मानी जा रही है।
MP CRIME :जानकारी के मुताबिक, मुकेश ठाकुर मछली ब्रदर्स के आर्थिक नेटवर्क की देखरेख करता था, जिसमें मध्यप्रदेश के कई डैम्स में ठेके, ठेकेदारों से वसूली और पैसों का लेन-देन शामिल था। साथ ही वह सामाजिक संगठनों और जनसेवा से जुड़ा रहा है, जिससे उसका प्रभाव कई क्षेत्रों में फैला हुआ था।
MP CRIME :क्राइम ब्रांच के पास शरीक मछली के घर से बरामद हार्ड ड्राइव और कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) हैं, जिनकी जांच की जा रही है। इसी डेटा से मुकेश ठाकुर के ड्रग्स सिंडिकेट से जुड़ाव के संकेत मिले हैं।
MP CRIME :स्विमिंग पूल पार्टियों, ड्रग डिलीवरी नेटवर्क और संदिग्ध ट्रांजैक्शनों की पड़ताल में अब मुकेश ठाकुर की भूमिका की जांच हो रही है। पुलिस इस पूरे मामले को एक सुनियोजित रैकेट मान रही है, जिसका तार कई बड़े रसूखदारों और अफसरों से जुड़ सकता है। क्राइम ब्रांच का कहना है कि यह सिर्फ शुरुआत है, आने वाले दिनों में कई और बड़े नामों का खुलासा संभव है।











