HomeChhattisgarhRaipur Crime : पुलिस की रेड, जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार, 32,540...

Raipur Crime : पुलिस की रेड, जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार, 32,540 नगद और ताशपत्तियां जब्त, गंज थाना पुलिस की कार्रवाई

Date:

Related stories

Katghora Accident News: कार और बाइक की जोरदार भिड़ंत, 2 की मौके पर मौत; 3 गंभीर घायल

Katghora Accident News: कटघोरा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में...

Raipur Crime : रायपुर। गंज थाना क्षेत्र के केलकरपारा स्थित एक गली में सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते पांच लोगों को पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इन जुआरियों के पास से ₹32,540 नगद और ताशपत्तियां बरामद की गई हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ राज्य जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत अपराध क्रमांक 194/25 दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Raipur Crime :इस कार्रवाई को रायपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक श्री अमरेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर अंजाम दिया गया। जुआ-सट्टा पर प्रभावी अंकुश लगाने पुलिस अधिकारियों को सतत कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

 

READ MORE :Arms Dealer : क्या जब्त होगी वह संपत्ति जिससे हिल सकता है सत्ता का सिस्टम… 19 अगस्त को फैसला

Raipur Crime :पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि केलकरपारा की एक गली में कुछ लोग ताश के पत्तों से हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना गंज प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर रेड डाली और पांच जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया।

Raipur Crime :पुलिस ने जुआरियों के पास से कुल ₹32,540 नगद और ताशपत्तियां बरामद की हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई जारी है। पुलिस ने क्षेत्र में जुआ-सट्टा खेलने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।

 

READ MORE: Language controversy : भाषा विवाद के बीच मोहन भागवत का बड़ा दांव – संस्कृत को बनाएं बोलचाल की भाषा

Raipur Crime : गिरफ्तार आरोपी

01. नदीम खान पिता सलीम खान उम्र 37 साल निवासी गाजीनगर बीरगांव मुन्ना त्रिपाठी का मकान थाना उरला जिला रायपुर।

02. जलील अहमद पिता शब्बीर खान उम्र 34 साल निवासी आरडीए कालोनी बोरियाखुर्द ब्लाक नंबर एन 135 थाना टिकरापारा जिला रायपुर।

03. सुकुन खान पिता हातिम खान उम्र 23 साल निवासी आरडीए कालोनी बोरियाखुर्द ब्लाक नंबर आर 122 थाना टिकरपारा जिला रायपुर।

04. रईस पिता हामिद अली उम्र 32 साल निवासी सुपेला अयप्पा नगर शिवा कालेज के पास थाना सुपेला जिला दुर्ग।

05. अनिस अहमद पिता शरीफ खान उम्र 30 साल निवासी सुभाष नगर नहरपारा थाना गंज जिला रायपुर

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here