Jabalpur News : जबलपुर/देबजीत देब : मध्यप्रदेश एटीएस ने शहर के बीचों-बीच चल रहे एक ऐसे पासपोर्ट रैकेट का पर्दाफाश किया है,जिसने सरकारी सिस्टम को अपनी जेब में कर लिया था।खुलासे में सामने आया है कि जबलपुर में 20 से ज्यादा अफगानी नागरिक अवैध तरीके से रह रहे हैं,जिनमें कई ने भारतीय पासपोर्ट तक हासिल कर लिए और चौंकाने वाली बात इस नेटवर्क में सरकारी कर्मचारी भी शामिल हैं।
Jabalpur News : इस ऑपरेशन की शुरुआत एक गुप्त मुखबिर की टिप से हुई,जानकारी मिली कि शहर में वर्षों से छिपा एक विदेशी पासपोर्ट माफिया,देशभर में अवैध नागरिकों के लिए फर्जी पासपोर्ट बनवा रहा है।इसी सूचना के आधार पर एटीएस ने अफगानी नागरिक सोहबत खान को दबोचा,जो पिछले 10 साल से जबलपुर में फर्जी पहचान पर रह रहा था।
Jabalpur News : सोहबत खान न सिर्फ अपना भारतीय पासपोर्ट बनवा चुका था,बल्कि पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ में रह रहे अन्य विदेशी नागरिकों के लिए भी मोटी रकम लेकर फर्जी दस्तावेज तैयार करवा रहा था।जांच में सामने आया कि इस रैकेट ने पासपोर्ट की आड़ में करीब 10 लाख रुपये की अवैध कमाई की है।











