छत्तीसगढ़ में बीजेपी संगठन और कैबिनेट विस्तार की तैयारियां तेज, दिल्ली में होगी अहम बैठक

VIKASH KHALKHO
nishaanebaz.com (30)

कैबिनेट विस्तार : रायपुर। छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी (BJP) जल्द ही कैबिनेट और संगठन दोनों का विस्तार करने जा रही है। इस बात के संकेत प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और संगठन महामंत्री पवन साय ने दिल्ली रवाना होने से पहले दिए। दोनों नेता भाजपा की एक महत्वपूर्ण बैठक में हिस्सा लेने दिल्ली गए हैं, जहाँ संगठन विस्तार और संभावित मंत्रिमंडल विस्तार पर अंतिम मुहर लग सकती है।

Read More : Indore Crime News : दिल दहला देने वाली खबर : ऑनलाइन गेमिंग की लत ने ली मासूम की जान, 12 वर्षीय छात्र ने की आत्महत्या….


20 दिनों में बदल सकता है समीकरण

सूत्रों के अनुसार, आगामी 20 दिनों के भीतर छत्तीसगढ़ कैबिनेट में दो नए मंत्रियों को शामिल किया जा सकता है। इसके साथ ही पार्टी प्रदेश संगठन की नई कार्यकारिणी की घोषणा भी संभावित है, जिसमें शामिल होंगे:

  • 7 मोर्चा अध्यक्ष
  • 30 प्रकोष्ठ अध्यक्ष
  • 2 नए प्रदेश महामंत्री

संगठन में बदलाव की मांग तेज

प्रदेश संगठन की कार्यकारिणी को लेकर पार्टी के कार्यकर्ताओं में काफी समय से असंतोष है। मौजूदा पदाधिकारियों का कार्यकाल पूरा हो चुका है और कई कार्यकर्ता नई नियुक्तियों की प्रतीक्षा कर रहे हैं। पार्टी पहले ही 20 से अधिक नेताओं को निगम-मंडलों में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के पद दे चुकी है। ऐसे में अब संगठन के खाली पदों पर नई नियुक्तियों को लेकर हलचल तेज हो गई है।

दो महामंत्रियों की नियुक्ति तय

मौजूदा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव को नान (NAN) का अध्यक्ष और जगदीश रामू रोहरा को धमतरी नगर निगम का महापौर बनाए जाने के बाद ये दोनों पद रिक्त हो गए हैं। इन अहम पदों के लिए संगठन में जोड़तोड़ शुरू हो गई है। संभावित चेहरों को लेकर चर्चा जोरों पर है।

महिला मोर्चा में भी बदलाव

महिला मोर्चा अध्यक्ष शालिनी राजपूत को सरकार द्वारा हस्तशिल्प विकास बोर्ड का प्रमुख नियुक्त किए जाने के बाद महिला मोर्चा अध्यक्ष की कुर्सी भी खाली हो गई है। अब पार्टी किसी सक्रिय और जमीनी महिला नेता को यह पद सौंपने की तैयारी में है। पार्टी की कई वरिष्ठ महिला नेत्रियां इस पद के लिए दावेदारी जता रही हैं।

फॉर्मूला नहीं, आपसी सहमति से हो रहा चयन

बीजेपी सूत्रों के अनुसार, संगठन विस्तार के लिए कोई विशेष “फॉर्मूला” नहीं अपनाया जा रहा है। संगठन में काम करने वाले समर्पित और सक्रिय कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है। निर्णय वरिष्ठ नेताओं की सहमति से लिया जाएगा।

Read More : रीवा : भूसे के नाम पर लाखों का खेल — टीकर की गौशाला बनी गोवंशों की कब्रगाह

दिल्ली में होगी रणनीतिक बैठक

दिल्ली रवाना होने से पहले प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने बताया कि पार्टी संगठन के काम और कार्यक्रमों को लेकर बैठक आयोजित की गई है। इसमें छत्तीसगढ़ में पार्टी की योजनाओं के क्रियान्वयन और भविष्य की रणनीति पर मंथन होगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पहले से ही दिल्ली में मौजूद हैं, जिससे यह संकेत और स्पष्ट हो जाता है कि राजनीतिक समीकरणों में जल्द बड़ा बदलाव संभव है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *