War 2 Song Release : ऋतिक-कियारा की केमिस्ट्री ने मचाया तहलका…

Parivesh
War 2 Song Release

मुंबई। War 2 Song Release : ऋतिक रोशन और कियारा आडवाणी की मोस्ट अवेटेड फिल्म वॉर 2 का पहला गाना रिलीज हो गया है और इसे लेकर फैंस की दीवानगी चरम पर है। खास बात यह है कि यह गाना कियारा आडवाणी के जन्मदिन के मौके पर लॉन्च किया गया, जिसे अरिजीत सिंह ने अपनी जादुई आवाज में गाया है। रिलीज के साथ ही यह गाना सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और फैंस इसे ‘मास्टरपीस’ बता रहे हैं।

War 2 Song Release : गाने में ऋतिक और कियारा की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री ने सभी का दिल जीत लिया है। एक तरफ जहां एक्शन पैक्ड फिल्म में दोनों के बीच टकराव दिखाया गया है, वहीं इस गाने में उनकी खूबसूरत लव स्टोरी का एहसास कराता है। लोकेशन से लेकर म्यूजिक और विजुअल्स तक सबकुछ ग्रैंड और इमोशनल है।

फैंस ने कहा – “ये सिर्फ गाना नहीं, एक फीलिंग है।”

यशराज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा वॉर 2 इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक मानी जा रही है। इस गाने के जरिए मेकर्स ने दर्शकों को फिल्म की इमोशनल साइड का झलक दिखाया है, जो एक्शन और थ्रिल के बीच रोमांस की परत बिछाता है।

सोशल मीडिया पर फैंस लगातार रिएक्शन दे रहे हैं – कोई इसे अरिजीत सिंह का “ऑल टाइम बेस्ट रोमांटिक सॉन्ग” कह रहा है तो कोई ऋतिक-कियारा को “ड्रीम जोड़ी” बता रहा है।

फिल्म वॉर 2 में ऋतिक रोशन के अपोजिट कियारा आडवाणी की एंट्री ने पहले ही दर्शकों की एक्साइटमेंट बढ़ा दी थी और इस गाने ने उस पर मुहर लगा दी है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *