CG News : रायपुर-बिलासपुर हाईवे फिर लाल: तेज रफ्तार वाहन ने कुचले 16 गौवंश, 15 की मौत….

Parivesh
CG News : रायपुर-बिलासपुर हाईवे फिर लाल: तेज रफ्तार वाहन ने कुचले 16 गौवंश, 15 की मौत....

बिलासपुर। CG News : रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर मवेशियों की दर्दनाक मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सुबह लिमतरा सरगांव के पास तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से 16 गौवंश सड़क पर तड़प उठे। इनमें से 15 गायों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना की खबर फैलते ही गौसेवकों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने मृत गायों के शवों को हाईवे पर रखकर चक्काजाम कर दिया।

CG News : बीते 20 दिनों में यह तीसरी बार है जब हाईवे पर इस तरह की भीषण घटना घटी है। इससे पहले रतनपुर और चकरभाठा क्षेत्र में हुए हादसों में भी दर्जनों मवेशियों की जान जा चुकी है। बार-बार हो रही इन घटनाओं ने प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

गौरतलब है कि जिला प्रशासन ने हाल ही में सड़कों पर लावारिस घूमने वाले मवेशियों को लेकर सख्ती दिखाते हुए धारा 163 लागू की थी, जिसके तहत अब पशु मालिकों को लापरवाही बरतने पर दंडित किया जाएगा। बावजूद इसके हादसों का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। स्थानीय लोग प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं, ताकि हाईवे पर मवेशियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और वाहन चालकों की लापरवाही पर भी लगाम लगाई जा सके।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *