लखनऊ पुलिस लाइन में वरिष्ठ अधिकारी की पत्नी ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

लखनऊ | राजधानी लखनऊ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। CBCID में तैनात वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एसपी मुकेश प्रताप सिंह की पत्नी ने पुलिस लाइन स्थित सरकारी आवास में आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है।

Read more : नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स की रेस में रानी मुखर्जी और विक्रांत मैसी! जल्द हो सकता है आधिकारिक एलान

सूत्रों के मुताबिक, दंपति लगभग दस दिन पहले ही इस सरकारी आवास में शिफ्ट हुए थे, जो हाल ही में उन्हें अलॉट हुआ था। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि दोनों का पब्लिक से मेलजोल सीमित था और हादसे के वक्त उनके बच्चे भी घर पर मौजूद नहीं थे।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि, आत्महत्या के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है और न ही कोई सुसाइड नोट मिला है। मौके से फॉरेंसिक टीम ने जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं।

Read more : नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स की रेस में रानी मुखर्जी और विक्रांत मैसी! जल्द हो सकता है आधिकारिक एलान

घटना के बाद पुलिस महकमे में शोक की लहर फैल गई है। एक जिम्मेदार अफसर की निजी ज़िंदगी में घटित इस दुखद हादसे ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही स्थिति स्पष्ट होगी।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories