CG News : पहली पत्नी के घर मिली अधनंगी लाश: हाथ-पैर बंधे, शरीर पर जलने के निशान; हत्या की गूंज

VIKASH KHALKHO
nishaanebaz.com (15)

CG News : बलरामपुर | बलरामपुर जिले के अधौरा गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 50 वर्षीय मनोज गुप्ता की लाश उनकी पहली पत्नी के घर अर्धनग्न अवस्था में मिली, उनके हाथ-पैर बंधे हुए थे और शरीर पर करंट से जलने के गहरे निशान थे। यह घटना पूरे इलाके में सनसनी का कारण बनी हुई है।

Read More : Chhindwara News :तबादले के बाद भी नहीं किया रिलीव उठ रहे सवाल, पीएमजीएसबॉय विभाग में पदस्थ अधिकारियों के ऊपर नियमों का उल्लंघन के लगे आरोप

पुलिस के अनुसार, घटना 29 और 30 जुलाई की दरम्यानी रात की है। मृतक मनोज गुप्ता को उनकी पहली पत्नी पार्वती गुप्ता ने कथित तौर पर घर बुलाया था। उसने बिजली खराब होने की बात कहकर पति को घर बुलाया, और कुछ देर बाद स्थानीय जनप्रतिनिधि धीरज सिंह देव को कॉल कर बताया कि करंट लगने से वह और मनोज दोनों घायल हो गए हैं।

जब धीरज मौके पर पहुंचे तो घर अंदर से बंद था और आवाजें आ रही थीं। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने चेतावनी दी कि दरवाजा तोड़ा जाएगा, तब जाकर पार्वती ने दरवाजा खोला।

जैसे ही दरवाजा खुला, पुलिस को कमरे में मनोज गुप्ता अर्धनग्न हालत में मिले। उनके हाथ-पैर बंधे हुए थे, शरीर पर जलने के निशान थे और पास ही बिजली के खुले तार पड़े थे। पत्नी पार्वती दरवाजा खोलते ही बेहोश होकर गिर गई।

दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मनोज को मृत घोषित कर दिया। पार्वती का इलाज पुलिस निगरानी में जारी है।

Read More : CG News : कौन चला रहा है दुकानें… सरकार अब जानना चाहती है सबकुछ – ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और API से निगरानी शुरू!

मृतक की दूसरी पत्नी और परिवारवालों ने हत्या की आशंका जताते हुए पहली पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि मनोज को बिजली सुधारने के नाम पर बुलाकर सुनियोजित तरीके से फंसाया गया। दूसरी पत्नी ने कहा कि मृतक के पास फोन कॉल्स का जवाब नहीं आ रहा था, जिससे उन्हें संदेह हुआ।

ज्ञात हो कि मनोज गुप्ता ने कुछ साल पहले दूसरी शादी की थी और उनके एक बच्चा भी है। तभी से दोनों पत्नियों के बीच विवाद चल रहा था।

पुलिस की जांच और फॉरेंसिक टीम की पड़ताल शुरू

कोतवाली थाना प्रभारी भावेन्द्र साहू ने बताया कि यह मामला संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का है। प्रथम दृष्टया यह करंट लगाकर की गई हत्या का मामला प्रतीत होता है। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराया गया है और रिपोर्ट का इंतजार है।

फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए हैं। पुलिस मृतक की कॉल डिटेल्स, पत्नी की मेडिकल रिपोर्ट, और घटनास्थल की इलेक्ट्रिकल वायरिंग की भी बारीकी से जांच कर रही है।

Read more : CG NEWS : पुलिस अधीक्षक कोंडागांव ने अस्पताल वार्ड स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों को बांटे गणवेश

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या यह पूर्व नियोजित हत्या थी? क्या पहली पत्नी ही इसके पीछे है? या फिर कोई तीसरा शख्स भी इस खौफनाक साजिश में शामिल था?

अधिकारियों का कहना है कि वैज्ञानिक जांच और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर ही इस रहस्यमयी मौत से जुड़े सभी राज सामने लाए जा सकेंगे। तब तक के लिए यह केस रहस्य और संदेह के घेरे में है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *