CG NEWS : रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) के अध्यक्ष और भाजपा नेता भूपेंद्र सवन्नी पर कमीशनखोरी के गंभीर आरोप लगे हैं। क्रेडा के साथ कार्यरत वेंडर्स ने आरोप लगाया है कि सवन्नी के निजी सहायक वैभव दुबे उनसे काम के भुगतान के बदले 3 प्रतिशत कमीशन की मांग कर रहे हैं। साथ ही, पैसे न देने पर ब्लैक लिस्टेड करने और काम की जांच कराने की धमकियां दी जा रही हैं।
READ MORE: Raipur Police : Raipur Police के लिए जरूरी खबर!, हेलमेट नहीं पहना तो कटेगा चालान, पढ़िए आदेश
CG NEWS : वेंडर्स ने इस मामले की शिकायत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से की है। उनका आरोप है कि completed प्रोजेक्ट्स के लिए भी कमीशन मांगा जा रहा है, और विरोध करने वालों को नोटिस और जांच का सामना करना पड़ रहा है।
CG NEWS : इस पूरे विवाद की शिकायत वेंडर्स ने 20 जून को दर्ज कराई थी, जिसे 1 जुलाई को रिमार्क किया गया और 8 जुलाई को मुख्यमंत्री सचिवालय की ओर से जांच के निर्देश दिए गए हैं। रिपोर्ट जनदर्शन पोर्टल पर अपलोड करने के भी आदेश जारी किए गए हैं।

CG NEWS : भाजपा की नीति “चंदा दो और धंधा लो” बन गई है : धनंजय ठाकुर
CG NEWS : इस मामले को लेकर कांग्रेस हमलावर है। कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय ठाकुर ने कहा कि भाजपा की नीति “चंदा दो और धंधा लो” बन गई है, और हर विभाग में कमीशनखोरी चरम पर है।
CG NEWS : भूपेंद्र सवन्नी ने सभी आरोपों को बताया निराधार
CG NEWS : उधर, भूपेंद्र सवन्नी ने सभी आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि उन्हें इस तरह के किसी भी लेनदेन की जानकारी नहीं है और वह जल्द ही कार्यालय पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी लेंगे। फिलहाल भाजपा की ओर से इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में यह मामला तेजी से चर्चा में है।












