Dairy Products : डेयरी प्रोडक्ट्स में बड़ी राहत : देवभोग का दूध, पनीर और घी कल से होंगे सस्ते…

रायपुर। Dairy Products : छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए राहत की खबर है कि देवभोग के दूध, पनीर, घी, मक्खन और अन्य डेयरी प्रोडक्ट्स 22 सितंबर से सस्ते मिलेंगे। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी दुग्ध महासंघ मर्यादित ने आम जनता को फायदा पहुंचाने के लिए यह फैसला लिया है।

Dairy Products : देवभोग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, पनीर (1 किलो) पर अब 5 फीसदी जीएसटी खत्म कर दी गई है। इसके बाद पनीर की कीमत 395 रुपए की बजाय 376 रुपए में मिल सकेगी। इसी तरह, देवभोग घी (1 लीटर) पर अब 12 फीसदी जीएसटी नहीं लगेगा और इसकी कीमत 654 रुपए से घटकर 613 रुपए होगी। देवभोग फ्लेवर्ड मिल्क (200 मिली) की कीमत 30 रुपए से घटकर 28 रुपए होगी।

नई कीमतों और बचत का सारांश:

  • पनीर 200 ग्राम: 90 → 86 रुपए (बचत 4 रुपए)

  • पनीर 1 किलो: 395 → 376 रुपए (बचत 19 रुपए)

  • देवभोग घी 1 किलो: 654 → 613 रुपए (बचत 41 रुपए)

  • देवीश्री घी 1 लीटर: 685 → 642 रुपए (बचत 43 रुपए)

  • देवभोग घी 500 ग्राम: 338 → 317 रुपए (बचत 21 रुपए)

  • देवभोग घी 200 मिली: 152 → 142 रुपए (बचत 10 रुपए)

  • मिल्क 200 मिली: 30 → 28 रुपए (बचत 2 रुपए)

  • बटर 25 किलो: 16,300 → 15,094 रुपए (बचत 1,206 रुपए)

इस फैसले से उपभोक्ताओं को डेयरी प्रोडक्ट्स पर बड़ी राहत मिलेगी और रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुएं अब किफायती दामों में उपलब्ध होंगी।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories