Gwalior Breaking : जनसुनवाई में हंगामा: अवैध कॉलोनी के खिलाफ कार्रवाई न करने पर युवक ने किया हंगामा, SDM के बीच हुई झड़प

Sanjay Sahu
Gwalior Breaking

Gwalior Breaking : ग्वालियर। जिला कलेक्टर कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान उस वक्त हंगामा मच गया जब एक युवक ने मुरार क्षेत्र के करीगवाँ गांव में अवैध कॉलोनी पर कार्रवाई न होने को लेकर नाराजगी जताई। शिकायतकर्ता मिथुन और मौके पर मौजूद एसडीएम के बीच कहासुनी हो गई जो बाद में झड़प में बदल गई।

READMORE: CG NEWS : एस्टीमेट को किया दरकिनार, 36 लाख की सीसी रोड में भारी घोटाला! घटिया निर्माण से सड़क की उम्र शुरू होने से पहले खत्म!

Gwalior Breaking : प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बहस के दौरान एसडीएम ने युवक को धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया। इसके बाद मौके पर यूनिवर्सिटी थाना पुलिस को बुलाया गया और मिथुन को हिरासत में ले लिया गया।

Gwalior Breaking : जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता मिथुन ने पहली बार 14 मार्च 2023 को अवैध कॉलोनी की शिकायत दर्ज कराई थी और तब से हर जनसुनवाई में आवेदन दे रहा था, लेकिन कार्रवाई के नाम पर सिर्फ आश्वासन ही मिलता रहा। कार्रवाई न होने से नाराज होकर उसने जनसुनवाई में आवाज उठाई, जिससे मामला तूल पकड़ गया। घटना के बाद कलेक्ट्रेट परिसर में अफरा-तफरी मच गई और जनसुनवाई कुछ देर के लिए बाधित हो गई। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

 

READ MORE:Indore Crime: द्वारकापुरी में मोबाइल चोरी की वारदात, यूपीआई के ज़रिए निकाले 50 हजार, तीन आरोपी गिरफ़्तार

 

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *