Wednesday, May 20, 2026
36.1 C
Raipur

Reva News : टूरिज्म कांक्लेव आयोजन के बाद पूर्वा फाल पहुंचे वसूली भाई, वीडियो हुआ वायरल

Reva News : रीवा : बॉलीवुड के मशहूर एक्टर मुकेश तिवारी रीवा के पूर्वा वॉटरफॉल पहुंचे। यहां पहुंच कर उन्होंने एक वीडियो रिकॉर्ड किया। जिसमें उन्होंने कहा कि यात्रा का सफल होना यहां पर आना है। जो प्रकृति के एहसास के साथ आपकी मौजूदगी को भी दर्शाता है। इसके साथ ही वीडियो में वे रीवा के प्रसिद्ध वॉटरफॉल में राहत भरी सांस लेते हुए नजर आए।

 

READ MORE:Tikamgarh News: रानीपुरा गांव में नाग-नागिन का आलिंगन, कैमरे में कैद हुआ दुर्लभ नज़ारा, देखें वीडियो

Reva News : दरअसल बॉलीवुड एक्टर मुकेश तिवारी रीवा में 26 और 27 जुलाई को आयोजित दो दिवसीय पर्यटन कॉन्क्लेव के लिए पहुंचे थे। जहां 26 जुलाई को पर्यटन कॉन्क्लेव में शामिल होने के बाद वे अगले दिन घूमने के लिए पूर्वा वॉटरफॉल पहुंच गए। जिसका वीडियो अब सामने आया है।

Reva News : पिछले दिनों हुई अच्छी बारिश की वजह से रीवा अभी भी वॉटर फॉल्स का अच्छा स्वरूप देखने के लिए मिल रहा है। जिसे देखने के लिए दूर-दूर से लोग वॉटर फॉल्स पहुंच रहे हैं। मशहूर पूर्व वॉटरफॉल रीवा शहर से महज 25 किलोमीटर की दूरी पर है। यही कारण है कि एक्टर को भी यह स्थान काफी पसंद आया। बता दें कि वॉटर फॉल्स की नगरी के नाम से भी जाना जाता है। क्योंकि यहां पर बहुत से वॉटरफॉल हैं। जिनमें पूर्वा वॉटरफॉल, क्योंटी वॉटरफॉल,चचाई वॉटरफॉल शामिल हैं। सबकी अलग अलग खूबी और अलग अलग विशेषताएं हैं। इन पर्यटन स्थलों के खूबसूरत नजारे लोगों के ध्यान को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। खासकर बरसात के दिनों में यहां पर छुट्टियां बनाने के लिए वीकेंड पर पर्यटकों की भीड़ उमड़ रही है।

Reva News : रीवा में 60 किलोमीटर के दायरे में 4 वाटर फॉल हैं। ये सभी मुख्य मार्ग से लगे हैं। इन्हें चार से पांच घंटे में सभी को देख सकते हैं। यहां शहर में बीहर नदी का सुंदर नजारा देखने को मिलता है, तो आउटर में पूर्वा फॉल, चचाई फॉल, क्योटी फॉल और बहुती फॉल के झरने हरियाली की चादर ओढ़कर दर्शकों का दीदार करा रहे हैं। यहां रोजाना सैकड़ों पर्यटक पहुंच रहे हैं। पूर्वा फॉल 70 मीटर ऊंचाई से गिरता है।

 

READ MORE: Gwalior News : पाव भाजी ठेले पर गंदे पानी में धोए जा रहे बर्तन, लोगों की सेहत से खुला खिलवाड़, देखें वीडियो

 

 

 

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories