Wednesday, August 19, 2026
Home Chhattisgarh Raipur News : रायपुर में ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, एक साथ...

Raipur News : रायपुर में ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, एक साथ बनेंगे 7 नए ओवरब्रिज, मोवा-भनपुरी-गुढ़ियारी को मिलेगा एक्सप्रेस-वे से कनेक्शन

Raipur News
Raipur News

Raipur News : रायपुर: राजधानी की 25 लाख से अधिक आबादी के लिए एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है। शहर में पहली बार एक साथ सात नए ओवरब्रिज बनाए जाएंगे। इसके लिए बजट स्वीकृत कर दिया गया है और लोक निर्माण विभाग ने इन सभी परियोजनाओं को एक वर्ष के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा है।

Raipur News : जिन सड़कों पर ट्रैफिक जाम और दुर्घटनाएं सबसे ज्यादा होती हैं, वहां ओवरब्रिज बनाने की योजना तैयार की गई है। PWD के सर्वे के आधार पर यह तय किया गया है कि किन स्थानों पर निर्माण कार्य होगा। चारों दिशाओं में बनने वाले ये ओवरब्रिज ट्रैफिक जाम और हादसों में कमी लाएंगे और हर मार्ग पर औसतन 20 मिनट की बचत होगी।

Raipur News : शहर की प्रमुख सड़कों को सीधे एक्सप्रेस-वे से जोड़ा जाएगा। पहला ओवरब्रिज कालीबाड़ी चौक से पुलिस लाइन गेट और अमलीडीह चौक, केनाल लिंकिंग रोड पर द्रोणाचार्य स्कूल के पास बनाया जाएगा। इसके अलावा गुढ़ियारी के शुक्रवारी बाजार से स्टेशन की ओर जाने वाली सड़क को भी एक्सप्रेस-वे से जोड़ने की योजना है।

Raipur News : लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मुख्यालय से भी सभी प्रस्तावों को मंजूरी मिल चुकी है, जिससे इन सभी ओवरब्रिज परियोजनाओं पर काम तय हो गया है।

Raipur News : प्रमुख प्रस्तावित ओवरब्रिज:

Raipur News : कालीबाड़ी चौक से पुलिस लाइन गेट तक डेढ़ किलोमीटर लंबा ओवरब्रिज बनाया जाएगा जिसकी लागत लगभग 50 करोड़ रुपये होगी। यह क्षेत्र सुबह 9:30 से 11:30 और शाम 5:30 से 7:30 के बीच जाम से प्रभावित रहता है। यहां से रोजाना 35 हजार से अधिक वाहन गुजरते हैं।

Raipur News : फुंडहर चौक से टेमरी तक 700 मीटर लंबा और 17 मीटर चौड़ा फ्लाईओवर 30 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा। इससे एयरपोर्ट जाने वाले लोगों को राहत मिलेगी और करीब 10 मिनट का समय बचेगा। इस मार्ग पर प्रतिदिन 25 हजार से ज्यादा वाहन चलते हैं।

Raipur News : अमलीडीह चौक से द्रोणाचार्य स्कूल तक केनाल लिंकिंग रोड के ऊपर 40 करोड़ रुपये की लागत से ओवरब्रिज बनाया जाएगा। यह एमएमआई चौक से द्रोणाचार्य चौक तक फैलेगा, जहां प्रतिदिन लगभग 25 हजार वाहन गुजरते हैं।

Raipur News : गुढ़ियारी क्षेत्र में शुक्रवारी बाजार से एक्सप्रेस-वे को जोड़ने वाला फ्लाईओवर बनाने की योजना तैयार की जा रही है। इससे इस इलाके का सीधा कनेक्शन एक्सप्रेस-वे से होगा और आवाजाही बेहद सुगम हो जाएगी।

Raipur News : अन्य स्थानों पर प्रस्तावित ओवरब्रिज:

Raipur News : मोवा में खालसा स्कूल से रिलायंस मार्ट तक ओवरब्रिज की योजना है जिसकी लागत करीब 135 करोड़ आंकी गई है। यह क्षेत्र भारी ट्रैफिक दबाव में है। भनपुरी चौक पर लगभग 40 करोड़ रुपये की लागत से ओवरब्रिज बनने का प्रस्ताव है, जिससे 50 हजार से अधिक वाहन बिना रुके गुजर सकेंगे।

Raipur News : खारुन नदी पर प्रस्तावित पुल रायपुर और पाटन को जोड़ेगा। इसके लिए 60 करोड़ रुपये की लागत का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। यहां से प्रतिदिन औसतन 80 हजार वाहन गुजरते हैं।

Raipur News : PWD मंत्री अरुण साव ने कहा है कि रायपुर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में यह एक अहम कदम है। उन्होंने कहा कि रायपुर का विकास इसी सोच के साथ किया जा रहा है कि लोग ट्रैफिक जाम और हादसों से मुक्त हो सकें।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here