Ausaneshwar Temple : बाराबंकी में औसानेश्वर मंदिर में भगदड़ से दो की मौत, 29 घायल, करंट से फैली अफरा-तफरी

Sanjay Sahu
Ausaneshwar Temple

Ausaneshwar Temple : बाराबंकी। सावन के तीसरे सोमवार को बाराबंकी जिले के औसानेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन के दौरान भगदड़ मचने से दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 29 अन्य घायल हो गए। हादसे के समय मंदिर परिसर में करीब 3 हजार श्रद्धालु मौजूद थे। हादसा रविवार देर रात करीब 2 बजे उस वक्त हुआ जब जलाभिषेक के दौरान मंदिर परिसर में अचानक करंट फैल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, करंट लगते ही श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए दौड़ने लगे। इस भगदड़ में कई लोग एक-दूसरे के ऊपर गिर पड़े।

Ausaneshwar Temple : डीएम शशांक त्रिपाठी ने बताया कि, “मंदिर परिसर के ऊपर से गुजर रही बिजली लाइन पर कुछ बंदर कूद गए थे, जिससे तार टूटकर टिन शेड पर गिर गया। इससे पूरे परिसर में करंट फैल गया।” हादसे में प्रशांत कुमार (16) और रमेश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अवधेश यादव** ने जानकारी दी कि, “घायलों को पुलिसकर्मियों द्वारा तुरंत एंबुलेंस से हैदरगढ़ सीएचसी भेजा गया, जहां से 9 को त्रिवेदीगंज और 6 को कोठी सीएचसी रेफर किया गया। 5 गंभीर घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।”

Ausaneshwar Temple : हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त किया है और मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने घायलों के उचित इलाज की व्यवस्था करने का भी आदेश दिया है। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने घटना को “बेहद दुखद” बताया और कहा, “उत्तराखंड के मनसा देवी मंदिर में भी कल ऐसी ही दुर्घटना हुई थी। श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है, ऐसे में व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ करने की आवश्यकता है।” उल्लेखनीय है कि हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में रविवार सुबह भगदड़ में 8 लोगों की मौत हो गई थी और 30 से अधिक घायल हुए थे।

 

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *