Saturday, April 4, 2026
35.1 C
Raipur

CG News : अडानी कंपनी ने आधी रात किसानों की खड़ी फसल पर चलवाया बुलडोजर, फर्जी ग्रामसभा दस्तावेजों पर ज़मीन कब्जे का आरोप, देखे वीडियो…

CG News :  उदयपुर/साल्ही। छत्तीसगढ़ के उदयपुर थाना क्षेत्र के ग्राम साल्ही में शुक्रवार आधी रात अडानी समूह पर जबरन ज़मीन कब्जा करने और किसानों की खड़ी फसल को नष्ट करने का गंभीर आरोप लगा है। स्थानीय किसानों और ग्रामीणों का दावा है कि अडानी कंपनी ने फर्जी ग्रामसभा प्रस्ताव के आधार पर खदान के लिए भूमि अधिग्रहण किया और रात 12 बजे के करीब बिना किसी पूर्व सूचना के कई बुलडोजर भेजकर खेतों को रौंद डाला।

सबसे ज़्यादा नुकसान किसान आनंद राम कुसरो को

ग्रामीण आनंद राम कुसरो, जिनकी फसल पूरी तरह तबाह हो गई, ने बताया: “पूरे सीजन की मेहनत से फसल उगाई थी, और यह मेरी आजीविका का इकलौता साधन थी। बिना सूचना, बिना ग्रामसभा के हमें उजाड़ दिया गया।” अन्य जिन किसानों की ज़मीन पर बुलडोजर चलाया गया उनमें बुधराम उइके, भगवती राम, प्रकार उइके, पवन कुसरो और संत राम कुसरो शामिल हैं।

“फर्जी ग्रामसभा दस्तावेजों” का आरोप

ग्रामीणों का आरोप है कि अडानी समूह ने जिस जमीन पर कार्यवाही की, वह फर्जी ग्रामसभा प्रस्तावों के आधार पर की गई। ग्राम पंचायत साल्ही में इस तरह की कोई बैठक या निर्णय लिया ही नहीं गया था। किसानों को इस संबंध में कोई अधिसूचना या कानूनी जानकारी भी नहीं दी गई थी।

ग्रामीणों में रोष, नेता बोले- “डर के कारण किया गया हमला”

ग्राम साल्ही के युवा नेता और सामाजिक कार्यकर्ता राजा जयसिंह कुसरो ने कहा: “यह कार्रवाई डर और सत्ता के दुरुपयोग की प्रतीक है। अडानी कंपनी किसानों से डरती है क्योंकि फर्जी दस्तावेजों के ज़रिए परसा कोल माइंस खोली गई। इसमें भाजपा की संलिप्तता भी नजर आती है।” उन्होंने सरकार से फर्जी ग्रामसभा दस्तावेजों की स्वतंत्र जांच की मांग की और कहा कि यदि न्याय नहीं मिला तो आंदोलन छेड़ा जाएगा।

सामाजिक संगठनों का समर्थन, आंदोलन की चेतावनी

इस घटनाक्रम के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है। कई सामाजिक संगठन और स्थानीय जनप्रतिनिधि किसानों के समर्थन में सामने आ रहे हैं।
उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि:

  • अडानी समूह की कार्यवाही की निष्पक्ष जांच हो
  • किसानों को मुआवजा और न्याय मिले
  • दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए

सरकार की चुप्पी सवालों के घेरे में

अब तक न तो अडानी समूह की ओर से कोई आधिकारिक बयान आया है और प्रशासन भी इस मामले पर चुप्पी साधे हुए है। किसान संगठनों ने चेताया है कि यदि जांच नहीं हुई तो क्षेत्र में व्यापक जन आंदोलन खड़ा किया जाएगा।

यह मामला न केवल किसानों की आजीविका से जुड़ा है, बल्कि यह ग्रामसभा, स्थानीय स्वशासन और भूमि अधिकारों की वैधता पर भी गंभीर सवाल उठाता है। 

Share The News

Latest YouTube Videos

Liquor Scam : शराब घोटाला...भूपेश के बेटे चैतन्य और लखमा की पेशी, 59 नए आरोपी भी हुए पेश...#cg

Liquor Scam : शराब घोटाला...भूपेश के बेटे चैतन्य और लखमा की पेशी, 59 नए आरोपी भी हुए पेश...#cg

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला,  जेल जाएंगे अमित जोगी!,  3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला, जेल जाएंगे अमित जोगी!, 3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Cicada Variant Alert :  कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

Cicada Variant Alert : कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Latest YouTube Shorts

गन्ने का जूस पीते हैं तो ज़रा संभलकर! सच्चाई जानकर रह जाएंगे हैरान! #cg #korba

गन्ने का जूस पीते हैं तो ज़रा संभलकर! सच्चाई जानकर रह जाएंगे हैरान! #cg #korba

क्या पहनें, ये भी बताएगा समाज? रायपुर में लड़कियों से बदसलूकी...#cg #raipur #crime

क्या पहनें, ये भी बताएगा समाज? रायपुर में लड़कियों से बदसलूकी...#cg #raipur #crime

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories