Sunday, August 16, 2026
Home Madhya Pradesh MP News : ग्वालियर में भोला सिकरवार गैंग के दो बदमाश गिरफ्तार,...

MP News : ग्वालियर में भोला सिकरवार गैंग के दो बदमाश गिरफ्तार, पुलिस ने जुलूस निकालकर कराया मौका-मुआयना

0
119
nishaanebaz.com
nishaanebaz.com

MP News : भूपेन्द्र भदौरिया/ ग्वालियर : शहर में दहशत फैलाने और रंगदारी जमाने के इरादे से हवाई फायरिंग और तोड़फोड़ करने वाले दो कुख्यात बदमाशों को ग्वालियर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को शनिवार को पुलिस ने घटनास्थलों पर ले जाकर जुलूस की शक्ल में मौका मुआयना कराया। पकड़े गए बदमाश भोला सिकरवार गैंग से जुड़े बताए जा रहे हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से अवैध हथियार भी बरामद किए हैं।

बदमाशों की पहचान और वारदात का खुलासा
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों के नाम अभिषेक उर्फ डब्लू (सेवा नगर, मिलन गार्डन) और बाबू उर्फ अंश राय (न्यू कॉलोनी नंबर-1) हैं।

Read More : MP News : “सुधांशु पर दर्ज दुष्कर्म की FIR झूठी और साजिशन” – पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह का बड़ा आरोप

nishaanebaz.com
nishaanebaz.com

हजीरा थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि ये दोनों किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहे हैं। पुलिस ने देर रात दबिश देकर दोनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया, इससे पहले कि वे अपने इरादों में कामयाब हो पाते।

पिछली वारदातें और अपराध इतिहास
पुलिस जांच में पता चला कि दो दिन पहले दोनों ने चंदनपुर इलाके में हवाई फायरिंग और गाड़ियों में तोड़फोड़ की थी। इनके खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

मौका मुआयना और रिमांड की तैयारी
शनिवार को हजीरा थाना प्रभारी मंगल सिंह सेंगर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपियों को लेकर चंदन नगर लाइन नंबर-1 और बिरला नगर इलाके में वारदात के स्थानों का मौका मुआयना कराया।

पुलिस का कहना है कि कोर्ट में पेश कर दोनों आरोपियों की रिमांड ली जाएगी, ताकि इनसे और वारदातों की जानकारी निकलवाई जा सके।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here