Shajapur News: शाजापुर में मोबाइल पर तीन तलाक का मामला, पति अकबर खान हिरासत में – दहेज प्रताड़ना के भी लगे आरोप

Shajapur News: किशोर नाथ राजगुरु /शाजापुर : शाजापुर में तीन तलाक प्रतिबंध अधिनियम के बावजूद एक पति द्वारा मोबाइल पर तीन तलाक देने का मामला सामने आया है। हाट मैदान निवासी रशीदा बी ने कोतवाली थाने में अपने पति अकबर खान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

Shajapur News: पुलिस ने आरोपी अकबर खान को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच जारी है। इससे पहले पीड़िता ने अपने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज प्रताड़ना का भी आरोप लगाया था।रशीदा ने बताया कि उसका विवाह मुस्लिम रीति-रिवाज से 2009 में अकबर खान से हुआ था। उसके पिता ने अपनी हैसियत के अनुसार सारा दहेज दिया था। शुरुआती चार महीने तक ससुराल वालों का व्यवहार अच्छा रहा। लेकिन उसके बाद पति और सास-ससुर उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे।

Shajapur News: पीड़िता के अनुसार, ससुराल वाले उसके पिता की हाईवे पर स्थित जमीन में हिस्सा मांगने लगे। पिछले 16 वर्षों से वह शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित की जा रही थी।शनिवार को रशीदा फिर कोतवाली थाने पहुंची और उसने अपने पति पर मोबाइल से तीन तलाक देने की शिकायत दर्ज कराई। कोतवाली थाना प्रभारी संतोष वाघेला ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपी अकबर खान के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसे हिरासत में लिया गया है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

RAIPUR: “सीता” प्रदर्शनी 1 अगस्त को,ड्राइंग सहित तंबोला प्रतियोगिता का भी आयोजन

रायपुर। राजधानी रायपुर के मारुति मंगलम गुढियारी में 1...

Related Articles

Popular Categories