Wednesday, April 22, 2026
30.1 C
Raipur

Tikamgarh News : 3 साल से अधूरा पुल, जान जोखिम में डालकर बांस की पाड़ से गुजर रहे ग्रामीण

Tikamgarh News : टीकमगढ़ /संतोष कुशवाहा : मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में जान जोखिम में डालकर पुल पार कर रहे हैं लोग, 3 साल से पुल का निर्माण कार्य चल रहा है, जो अभी पूरा नहीं हो पाया है, इसलिए गांव के लोगों ने बांस लकड़ी की पाड़ बनाकर अब इसी से पैदल और बाइक सवार लोगों को निकलने का काम किया जा रहा है।

Tikamgarh News : दरअसल टीकमगढ़ जिले के सैमरखेरा गांव के पास बने उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की सीमा को जोड़ने वाली जमीनी नदी के आमघाट पर 3 साल पहले 4 करोड़ 42 लाख की लागत से पुल बनाने का काम शुरू किया गया था, लेकिन इस पुल का काम आज तक पूरा नहीं हो पाया है, पुल का एक स्लैब नहीं ढलने से लोग बांस की लकड़ी की पाड़ बनाकर जान जोखिम में डालकर निकल रहे हैं, गांव के लोगों ने बांस की लकड़ी से पाड़ बनाकर इसी से पैदल और बाइक चालकों को निकालने का काम किया जा रहा है.

Tikamgarh News : अगर थोड़ी सी भी चूक हुई तो सीधा पुल से नीचे गिर सकते हैं, लेकिन जान की परवाह न किए बिना लोग रोजाना अधूरे पुल से आवागमन कर रहे है, ठेकेदार की लापरवाही के कारण पुल के निर्माण में देरी हो रही है, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, गंभीर बात यह है की जिले के जिम्मेदार अधिकारियों ने ना तो यहां कोई चेतावनी जारी कर रखी है और ना ही किसी तरह की बैरिकेडिंग की गई है, जिससे लोग समझ सके की आगे खतरा है, बारिश के चलते जमीनी नदी में इन दिनों काफी तेज बहाव है और जहां से लोग पुल पार कर रहे हैं, वहां काफी गहराई भी है, थोड़ी सी चूक जान पर भारी पड़ सकती है।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

MP News: सिंगरौली में खुले में मेडिकल कचरा, स्वास्थ्य सुरक्षा पर बड़ा खतरा

MP News: सिंगरौली में खुले में बायोमेडिकल वेस्ट फेंके...

Related Articles

Popular Categories