MP News : विदिशा की बदहाल सड़कों पर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, पानी में लेटकर जताया विरोध

VIKASH KHALKHO

MP News : दीपक नामदेव/विदिशा | शहर की जर्जर सड़कों और उनमें भरे गंदे पानी को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नगर पालिका पार्षदों ने मंगलवार को नगर पालिका कार्यालय के सामने अनोखा प्रदर्शन किया। विरोध जताने के लिए कांग्रेसी कार्यकर्ता सड़कों पर भरे पानी में लेट गए और जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि विदिशा की सड़कों की हालत बेहद खराब है। बारिश के चलते जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिनमें पानी भर गया है। इससे आम लोगों को वाहन चलाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और रोजाना दुर्घटनाएं हो रही हैं।

इस मौके पर जिला कांग्रेस प्रवक्ता अरुण अवस्थी ने कहा कि नगर पालिका सिर्फ कागज़ों में काम कर रही है, जबकि जमीनी हकीकत यह है कि शहर की सड़कों पर चलना भी मुश्किल हो गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही सड़कों की मरम्मत का काम शुरू नहीं हुआ तो नगर पालिका के खिलाफ विशाल धरना-प्रदर्शन किया जाएगा और यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं होता।

नगर पालिका पार्षद आशीष माहेश्वरी ने भी प्रशासन की उदासीनता पर नाराज़गी जाहिर की और कहा कि जनता की आवाज़ उठाना अब ज़रूरी हो गया है, क्योंकि लगातार शिकायतों के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *