Tikamgarh News: टीकमगढ़ /संतोष कुशवाहा : टीकमगढ़ जिले में जब शिक्षक ही नहीं सुधरे तो कैसे सुधरेगा मासूमों का भविष्य, अपने शराबी साथी के साथ स्कूल पहुंचे शिक्षक ने जमकर मचाया हंगामा, तमाशबीन बने बच्चों को जहां शराब के नशे में चूर शिक्षक ने जानवरों की तरह खदेड़ा, वही शिक्षक के शराबी साथी ने जिला शिक्षाधिकारी सहित कलेक्टर को दी अश्लील गालियां, मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बनाया वीडियो, जो अब सोशल मीडिया वायरल हो रहा है, यह पूरा मामला मोहनगढ़ क्षेत्र के प्राथमिक पाठशाला ढिमरपुरा का बताया जा रहा है, शिक्षक सुखलाल सौर अपने शराबी साथी के साथ बच्चों से भी गाली गलौच करते नजर आ रहे है।






