Shajapur News : ससुराल में महिला की मौत, बेटे ने लगाया हत्या का आरोप, शाजापुर के अमस्या खेड़ी का मामला

0
178
Shajapur News
Shajapur News

Shajapur News :किशोर नाथ राजगुरु /शाजापुर :शाजापुर जिले के थाना अवंतीपुर बड़ोदिया के अंतर्गत ग्राम अमस्या खेड़ी में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। गुरुवार शाम को 45 वर्षीय संतोष बाई पत्नी भेरूसिंह (जाति गुर्जर) की मृत्यु के मामले में उनके बेटे ने हत्या का आरोप लगाया है।

Shajapur News :परिजनों द्वारा पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार, संतोष बाई के परिवार में उनके पति भेरूसिंह और पुत्र बंटी उर्फ महेश रहते हैं। भेरूसिंह मंदबुद्धि हैं और घटना के समय उनका बेटा महेश सावरिया जी के दर्शन के लिए गया हुआ था। वह घटना के दिन शाम को ही घर वापस लौटा था।

Shajapur News :मृतका के पुत्र बंटी उर्फ महेश ने बताया कि उसके पिता मंदबुद्धि हैं और वे अकेले हत्या नहीं कर सकते। उसने यह भी बताया कि उसकी मां के सिर पर चोट के निशान हैं और गला दबाने के भी निशान मिले हैं।

Shajapur News :थाना प्रभारी धनश्याम बैरागी ने इस मामले में कहा कि फॉरेंसिक जांच, फिंगरप्रिंट और पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मामला स्पष्ट हो पाएगा। प्रथम दृष्टि में यह हत्या का मामला प्रतीत होता है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और सभी पहलुओं पर विचार कर रही है। अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here