Wednesday, September 30, 2026
Home Madhya Pradesh CRIME NEWS : नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई – 1...

CRIME NEWS : नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई – 1 क्विंटल 68 किलो गांजा जब्त, आरोपी गिरफ्तार

CRIME NEWS
CRIME NEWS

CRIME NEWS : नरसिंहपुर/आयुष मंडलोई : जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना स्टेशनगंज पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने ग्राम लुरहेटा निवासी संतोष उर्फ खिल्ला चौधरी के खेत से 1 क्विंटल 68 किलो वजनी 446 गांजे के पौधे जब्त किए हैं।

CRIME NEWS : मुखबिर की सूचना पर की गई इस कार्रवाई में आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर धारा 8/20 (ए) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध क्रमांक 599/25 दर्ज किया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया गया है। थाना स्टेशनगंज की यह कार्रवाई जिले में नशा तस्करों के खिलाफ चल रही मुहिम का हिस्सा है। पुलिस लगातार इस तरह के मामलों पर नजर बनाए हुए है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here