Thursday, May 28, 2026
39.1 C
Raipur

jakarta News : इंडोनेशिया में समुद्र के बीच लगी जहाज में भीषण आग, 280 यात्रियों में मची अफरातफरी – खौफनाक वीडियो वायरल

jakarta News : जकार्ता, इंडोनेशिया के तट पर रविवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया जब 280 यात्रियों से भरे जहाज में अचानक आग लग गई। आग लगते ही अफरातफरी मच गई और कई घबराए यात्रियों ने जान बचाने के लिए समुद्र में छलांग लगा दी। यह भयावह दृश्य सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें जहाज को आग की लपटों से घिरा देखा जा सकता है और आकाश में काले धुएं का गुबार उठता नजर आ रहा है। इस दुर्घटना में अब तक 18 लोगों के घायल होने की पुष्टि हुई है।

jakarta News : हादसे का शिकार हुए जहाज का नाम KM बार्सिलोना वीए (KM Barcelona VA) है। आग दोपहर करीब 1.30 बजे लगी, जिसके बाद जहाज में अफरातफरी मच गई। वायरल वीडियो में यात्री अपने बच्चों के साथ लाइफ जैकेट पहनकर समुद्र में कूदते दिखाई दे रहे हैं। राहत कार्य के लिए KM Barcelona III, KM Venecian और KM Cantika Lestari 9F नाम के तीन बड़े जहाजों को तुरंत मौके पर भेजा गया।

jakarta News : एक अन्य वीडियो में जहाज के डेक पर भारी भीड़ दिखाई दे रही है, जिसमें जहाज के कर्मचारी यात्रियों को समुद्र में कूदने से पहले लाइफ जैकेट पहनाने में मदद कर रहे हैं। आग की लपटों ने पूरे जहाज को चपेट में ले लिया और वह नीले-सफेद रंग से जलकर पूरी तरह काले मलबे में बदल गया। अभी भी कुछ यात्री लापता हैं, जिनकी तलाश जारी है। नॉर्थ सुलावेसी रीजनल डिजास्टर मैनेजमेंट एजेंसी के सचिव जेरी हार्मनसिना ने स्थानीय मीडिया को बताया कि यह घटना तालिस द्वीप के पास घटी।

jakarta News :इससे पहले इसी महीने, प्रशांत महासागर में ‘द मॉर्निंग मिडास’ नामक मालवाहक जहाज में आग लगने के बाद वह डूब गया था। जहाज में लगभग 3000 गाड़ियां लदी थीं, जिनमें 800 इलेक्ट्रिक व्हीकल भी शामिल थे। अमेरिकी कोस्ट गार्ड द्वारा साझा की गई तस्वीरों में जहाज के पिछले हिस्से में आग और धुएं का विशाल गुबार उठता देखा गया। इसके बाद शिपिंग कंपनी जोडियाक मैरीटाइम ने हादसे की पुष्टि की थी। जहाज को नहीं बचाया जा सका और वह समुद्र में समा गया।

Share The News

Latest YouTube Videos

Karnataka CM Resignation: सिद्धारमैया ने CM पद से क्यों दिया इस्तीफा, जाते-जाते कर दिया ‘खेला’..

Karnataka CM Resignation: सिद्धारमैया ने CM पद से क्यों दिया इस्तीफा, जाते-जाते कर दिया ‘खेला’..

Akaltara Health Department: अभी अस्पताल आने का टाइम है क्या?”  डॉक्टर-पेशेंट विवाद का वीडियो वायरल..

Akaltara Health Department: अभी अस्पताल आने का टाइम है क्या?” डॉक्टर-पेशेंट विवाद का वीडियो वायरल..

CG Petrol-diesel hike: छत्तीसगढ़ में पेट्रोल 109 के पार, फूटा लोगों का गुस्सा, लोग बोले- कमाई कम..

CG Petrol-diesel hike: छत्तीसगढ़ में पेट्रोल 109 के पार, फूटा लोगों का गुस्सा, लोग बोले- कमाई कम..

Dewas Wedding Scam : शादी के नाम पर ठगी,  40 से ज्यादा दूल्हे पहुंचे पर दुल्हन एक भी नहीं आई...

Dewas Wedding Scam : शादी के नाम पर ठगी, 40 से ज्यादा दूल्हे पहुंचे पर दुल्हन एक भी नहीं आई...

Indore Water Crisis : इंदौर में पानी के लिए सड़को पर उतरे लोग |

Indore Water Crisis : इंदौर में पानी के लिए सड़को पर उतरे लोग |

Latest YouTube Shorts

CG News: “छत्तीसगढ़ में शराब माफियाओं पर शिकंजा कसने की तैयारी”

CG News: “छत्तीसगढ़ में शराब माफियाओं पर शिकंजा कसने की तैयारी”

CG News: थाने की बैरक में शराब पार्टी, दो प्रधान आरक्षक सस्पेंड

CG News: थाने की बैरक में शराब पार्टी, दो प्रधान आरक्षक सस्पेंड

CG News: BJP विधायक पर नायब तहसीलदार से मारपीट का आरोप

CG News: BJP विधायक पर नायब तहसीलदार से मारपीट का आरोप

CN News: विश्रामपुर में साथ दिखे भूपेश टीएस, एक ही कार में पहुंचे चुनावी सभा में

CN News: विश्रामपुर में साथ दिखे भूपेश टीएस, एक ही कार में पहुंचे चुनावी सभा में

Bilaspur: 5000 में नहीं छोड़ूंगा” VIDEO वायरल, हेड कांस्टेबल सस्पेंड..

Bilaspur: 5000 में नहीं छोड़ूंगा” VIDEO वायरल, हेड कांस्टेबल सस्पेंड..

SSC कांस्टेबल परीक्षा के दौरान दूसरी पाली में सीटों की कमी से छात्रों में गुस्सा फूटा।

SSC कांस्टेबल परीक्षा के दौरान दूसरी पाली में सीटों की कमी से छात्रों में गुस्सा फूटा।

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories